Aaj Ka Rashifal In Hindi: 18 जुलाई, शनिवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी दिन भर रहेंगे। जिनका प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।
18 July 2026 Ka Rashifal: 18 जुलाई 2026 शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस तिथि के स्वामी शेषनाग है, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। शनिवार को वरियान, परिघ, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ये बुध ग्रह के स्वामित्व की राशि है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
बिजनेस की तकनीकी परेशानी दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने मतभेद सुलझाने में सफलता मिल सकती है। सेहत में पहले से सुधार होगा।
313
वृषभ राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है। रुके हुए कामों में थोड़ी देरी रहेगी। किसी को उधार पैसा देने से बचें। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें और घर में विवाद बढ़ने न दें।
मिथुन राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज का दिन काफी शुभ रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। दिन शुभ रहेगा।
नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है। दवाइयों का इस्तेमाल सावधानी से करें। व्यवसाय में उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन मेहनत करते रहें। पड़ोसियों से विवाद करने से बचें।
613
सिंह राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपके अधिकांश काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। खरीदारी में अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। मित्र और रिश्तेदार आपके व्यवहार से खुश रहेंगे।
713
कन्या राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कार्यक्षेत्र में एक ही गलती बार-बार न दोहराएं। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तों में बातचीत की कमी गलतफहमियां बढ़ा सकती है। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें। यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानी हो सकती है।
813
तुला राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मनोरंजन और शौक की चीजों पर खर्च होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
913
वृश्चिक राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आपकी योग्यता और मेहनत की सराहना होगी। किसी शुभ काम को लेकर मन में थोड़ी दुविधा रह सकती है। दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। निवेश की योजना बना सकते हैं। घर के लिए जरूरी सामान खरीदने का योग है।
1013
धनु राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। बड़े व्यापारिक समझौते होने की संभावना है।
1113
मकर राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज किसी भी तरह की बहस से दूर रहें। गलत लोगों की सलाह से व्यापार में नुकसान हो सकता है। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लें। सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। अपनी योजनाएं किसी के साथ साझा करने से बचें। संतान से सुख मिलेगा।
1213
कुंभ राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में बातचीत हो सकती है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।
1313
मीन राशिफल 18 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो विवाद हो सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जहां जरूरत न हो, वहां बोलने से बचें। अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.