Guru Nakshatra Parivartan 2026: 3 अगस्त तक गोल्डन टाइम! 5 राशियों को मिलेगा प्रमोशन, पैसा और सम्मान

Published : Jul 17, 2026, 03:41 PM IST

Guru Pushya Nakshatra Horoscope 2026: सौर मंडल का सबसे शुभ ग्रह देवगुरु बृहस्पति इस समय पुष्य नक्षत्र में है। जल्दी ही ये पुष्य नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा।

PREV
16
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन 5 राशियों को देगा शुभ फल

Guru Pushya Nakshatra 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ये ग्रह वर्तमान में कर्क राशि में स्थित है। 19 जुलाई 2026 को गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे, जहां ये 3 अगस्त 2026 तक रहेंगे। गुरु का पुष्य नक्षत्र में होना बहुत शुभ माना जाता है। गुरु की ये स्थिति 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाली रहेगी। इनके जीवन में करियर, धन और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

26
मेष वालों को मिलेंगे शुभ फल

गुरु की ये स्थिति इस राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगी। इन्हें नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है। इनके इनकम ऑफ सोर्स भी बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

36
कर्क वालों का बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

इस राशि के लोगों के लिए यह समय कॉन्फिंडेंस बढ़ाने वाला रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। अटका धन वापस मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Guru Aditya Yog 2026: नौकरी, पैसा और प्रॉपर्टी... सूर्य-गुरु चमकाएंगे 4 राशियों की किस्मत

46
सिंह वालों को होगा भाग्योदय

गुरु का यह गोचर सिंह राशि वालों के भाग्योदय का संकेत दे रहा है। बिजनेस में विस्तार की योजना सफल होगी। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। नई संपत्ति या वाहन खरीदने का की योजना सफल रहेगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।


ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 3 राशि वाले रहें सावधान! सूर्य के राशि बदलने से बढ़ेगी टेंशन-फंस सकते हैं षड़यंत्र में

56
वृश्चिक वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि वालों के लिए यह समय लाभ देने वाला रहेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। अचानक धन लाभ या रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना भी रहेगी।

66
मीन वालों की बढ़ेगी इनकम

इसराशि के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन शानदार रहेगा। इनकी इनकम बढ़ सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान किए गए निवेश भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories