Aaj Ka Rashifal: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, विष योग बढ़ाएगा 3 राशियों की मुश्किलें, पढ़ें 2 अगस्त 2026 का राशिफल

Published : Aug 02, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 2 अगस्त, रविवार को 2 ग्रह राशि बदलेंगे, पहला मंगल और दूसरा चंद्रमा। इन ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा।

PREV
113
2 अगस्त 2026 का राशिफल

2 August 2026 Ka Rashifal: 2 अगस्त 2026 रविवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। रविवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, चर, सुस्थिर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन मंगल वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, वहीं चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में। मीन राशि में चंद्रमा के साथ शनि होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। संतान के विवाह से जुड़ी कोई अड़चन दूर हो सकती है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
August 2026 Grah Gochar: 5 दिन में 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशि वाले रहें अलर्ट, पैसा-परिवार और नौकरी पर संकट

313
वृषभ राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह फोकस रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहने से प्रशंसा मिल सकती है। कोई महंगी या पसंदीदा वस्तु खरीद सकते हैं। व्यापारियों को आयात-निर्यात से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं।

ये भी पढ़ें-
August 2026 Rashifal: शनि रहेगा वक्री, 4 ग्रह बदलेंगे राशि, नौकरी-पैसा और लव लाइफ कैसी रहेगी? जानें मासिक राशिफल से

413
मिथुन राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हुए रहेंगे। लंबे समय से चल रही निजी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कोई मुश्किल काम अचानक आसान हो जाने से मन खुश रहेगा। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। पेट दर्द परेशान कर सकता है।

513
कर्क राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

परिवार से जुड़े किसी कार्यक्रम में देरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी के बहकावे में आकर फैसला लेने से बचें। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है और अधीनस्थ कर्मचारियों से मतभेद भी हो सकते हैं। विवादों से दूर रहें।

613
सिंह राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। कारोबार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और सुख-सुविधाओं का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

713
कन्या राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा और सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान रखें। गले से जुड़ी परेशानी या हल्का बुखार हो सकता है। रिसर्च, अध्ययन या नई जानकारी हासिल करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

813
तुला राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज दिन काफी व्यस्त रह सकता है। कार्यक्षेत्र में लगातार काम के कारण आराम कम मिलेगा। प्रेम संबंधों में हल्की नाराजगी की स्थिति बन सकती है। आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नई योजनाओं में सफलता मिलने में समय लग सकता है। नकारात्मक सोच से बचें और अपने शुभचिंतकों पर बेवजह शक न करें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। आलस्य आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। समय का सही उपयोग करें।

1013
धनु राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

व्यापार या काम से जुड़ी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। दूसरों की बातों में उलझकर अपना समय खराब न करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा।

1113
मकर राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

नए व्यापारिक संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। पढ़ाई पूरी कर रहे छात्रों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना लगा रहेगा। विदेश से जुड़े व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।

1213
कुंभ राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

व्यापार में निवेश के लिए नए लोगों का सहयोग मिल सकता है। रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ेंगे। छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं। किसी मांगलिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

1313
मीन राशिफल 2 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कामकाज को लेकर उत्साह में कमी महसूस हो सकती है। करीबी लोगों के साथ रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की राय से ज्यादा प्रभावित न हों। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए जल्दबाजी से बचें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories