Mangal Gochar 2026: 5 राशियों का मंगल करेगा मालामाल, प्रॉपर्टी से होगा लाभ-मिलेगी मनचाही जॉब

Published : Aug 01, 2026, 03:45 PM IST

Mangal Gochar August 2026: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें मंगल भी एक है। मंगल को लाल ग्रह भी कहते हैं। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है।

PREV
16
अगस्त 2026 में मंगल कब बदलेगा राशि?

Mars Transit 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम, नेतृत्व, प्रतियोगिता और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। अपने उग्र स्वभाव के कारण ही मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहते हैं। मंगल 2 अगस्त 2026 को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। मंगल का ये गोचर कई राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा। खासकर 5 राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

26
वृष वालों को मिलेंगे शुभ फल

मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नए सौदे लाभदायक साबित हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

36
सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। इनकम के नए सोर्स भी बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट होने की संभावना दिख रही है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।


ये भी पढ़ें-
August 2026 Grah Gochar: 5 दिन में 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशि वाले रहें अलर्ट, पैसा-परिवार और नौकरी पर संकट

46
तुला वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि वाले स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
August 2026 Rashifal: शनि रहेगा वक्री, 4 ग्रह बदलेंगे राशि, नौकरी-पैसा और लव लाइफ कैसी रहेगी? जानें मासिक राशिफल से

56
धनु वालों की सुधरेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी में सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में जा सकते हैं।

66
कुंभ वालों की टेंशन होगी दूर

मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की टेंशन में कमी आएगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। निवेश और नए प्रोजेक्ट में लाभ मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में पहचान मजबूत होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories