August 2026 Planet Transit: अगस्त 2026 के पहले 5 दिन में एक के बाद एक 3 ग्रह राशि बदलेंगे। ग्रहों की ये दुर्लभ स्थिति कईं सालों में एक बार देखने को मिलती है। इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा।
August 2026 Astrology: अगस्त 2026 का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहेगी क्योंकि इस महीने के शुरुआती पांच दिनों में तीन ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 1 अगस्त को शुक्र, 2 को मंगल और 5 को बुध अपनी राशि बदलेंगे। इन तीनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियां लेकर आ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
मेष वालों को बिगड़ेंगे काम
अगस्त के पहले सप्ताह में इस राशि वालों को क्रोध और जल्दबाजी से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है, जिससे तनाव की स्थिति बनेगी। पैसों से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचें और बिना सोचे-समझे इन्वेस्टमेंट न करें। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद होने की भी संभावना है। सेहत भी बिगड़ सकती है।
इस राशि के लोगों के लिए यह समय खर्च बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। अचानक आने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वर्क प्लेस पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं।
इस राशि वालों को इस दौरान निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलने में देरी हो सकती है। साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना रहेगी। संतान से जुड़ी कोई खबर आपकी टेंशन बढ़ा सकती है।
55
मकर वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं जिससे आपके आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.