Aaj Ka Rashifal 20 September 2026: 4 शुभ योगों में बीतेगा दिन, 3 राशियों का बढ़ेगा गुड लक, नौकरी-बिजनेस में होगी एक्सट्रा इनकम

Published : Sep 20, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 20 सितंबर, रविवार को 4 शुभ योग एक साथ रहेंगे। 4 शुभ योग एक साथ बहुत कम बनते हैं। इनका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर दिखाई देगा।

PREV
113
20 सितंबर 2026 का राशिफल

20 September 2026 Ka Rashifal: 20 सितंबर, रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन श्रीचंद्र नवमी का पर्व मनाया जाएगा। सौभाग्य, शोभन, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ योग इस दिन बनेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

अगर आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं तो पहले अच्छी तरह विचार कर लें। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। बेवजह की यात्रा करने से बचें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

313
वृषभ राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

नए काम शुरू करने से पहले थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद या बहस हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई और रिसर्च के लिए दिन अच्छा है।

413
मिथुन राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम से परेशान हैं तो राहत मिलने के संकेत हैं। जॉब और बिजनेस में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। किसी बुजुर्ग के अनुभव से महत्वपूर्ण सीख मिल सकती है।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 5 राशियों को झटका, बुध के राशि बदलने से नौकरी-बिजनेस में बढ़ेगी टेंशन-गलत हो सकते हैं फैसले

513
कर्क राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। सही फैसले लेने की क्षमता बेहतर होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। लंबे समय से दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। रिश्तों को लेकर आपकी सोच में बदलाव आ सकता है। विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहें।

ये भी पढ़ें-
Budhaditya Yoga 2026: बुधादित्य योग से बढ़ेगी 4 राशियों की इनकम, प्रॉपर्टी से फायदा-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील

613
सिंह राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज किसी बनते हुए काम में अचानक रुकावट आ सकती है। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। त्वचा से जुड़ी कोई परेशानी या इंफेक्शन परेशान कर सकता है। सरकारी जॉब करने वालों को अपने काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

713
कन्या राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज का दिन आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहने वाला है। पैसों की कमी महसूस हो सकती है। वर्क प्लेस पर कॉम्पिटिशन बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। अपने ईगो को कंट्रोल में रखें, वरना दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है।

813
तुला राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आप अपनी बात और विचारों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बिजनेस से होने वाली इनकम बढ़ सकती है। छोटे भाई-बहनों के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और वे अपना टार्गेट समय से पहले पूरा कर सकते हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

किसी विवाद में पड़ने से बेहतर है कि आप उससे दूरी बनाए रखें। घर में मन थोड़ा अशांत रह सकता है। कुछ लोग अपनी गलती का दोष आपके ऊपर डालने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में आपके काम और खूबियों की चर्चा होगी। ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं।

1013
धनु राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

बिजनेस में ग्रोथ होने से पुराने कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इसे जानने की उत्सुकता रहेगी। कारोबार बढ़ाने के लिए नई स्ट्रैटेजी और तरीकों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। कई काम आपको बिना किसी मदद के खुद ही पूरे करने पड़ेंगे।

1113
मकर राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

बिजनेस में कोई नई डील फाइनल करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें। अपनी क्षमता को ध्यान में रखकर ही कोई नया काम हाथ में लें। किसी विदेशी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है। नींद पूरी न होने के कारण सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है।

1213
कुंभ राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

रिश्तों में ईमानदारी और भरोसा बनाए रखने की कोशिश करें। बच्चों की उपलब्धियों से आपको खुशी मिलेगी। दोस्त आपकी परेशानियों को समझेंगे और मदद के लिए आगे आएंगे। साहित्य से जुड़े लोगों को धन लाभ के साथ सम्मान भी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

1313
मीन राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें और अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों से भी अच्छे तरीके से पेश आएं। परिवार को लेकर आप थोड़े इमोशनल रह सकते हैं। नए काम में पैसा लगाने की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े एग्रीमेंट समय पर पूरे हो जाएंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories