- Home
- Astrology
- Budh Gochar 2026: 5 राशियों को झटका, बुध के राशि बदलने से नौकरी-बिजनेस में बढ़ेगी टेंशन-गलत हो सकते हैं फैसले
Budh Gochar 2026: 5 राशियों को झटका, बुध के राशि बदलने से नौकरी-बिजनेस में बढ़ेगी टेंशन-गलत हो सकते हैं फैसले
Mercury Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, बिजनेस, जॉब और कम्युनिकेशन का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है।

सितंबर 2026 में बुध कब बदलेगा राशि?
Budh Gochar September 2026: 26 सितंबर को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध इस दिन कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के तुला राशि में प्रवेश के बाद कुछ राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। बिजनेस में सोच-समझकर डील करने और पैसों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए बुध के राशि बदलने से किन 5 राशियों को ज्यादा सतर्क रहना होगा...

वृषभ वाले न लें बड़ा फैसला
पार्टनरशिप और बिजनेस से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं और पैसों से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी की जरूरत रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी भी हो सकती है।
कर्क वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है और ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। नौकरी बदलने या बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। बिजनेस में बिना जांच-पड़ताल के कोई डील फाइनल न करें। घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर भी ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा।
कन्या वालों का बिगड़ेगा बजट
बुध आपकी राशि से निकलकर तुला में जाएगा, इसलिए आर्थिक मामलों में पहले जैसी मजबूती बनाए रखने के लिए प्लानिंग जरूरी होगी। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। बोलचाल में थोड़ी सावधानी रखें, वरना आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।
धनु वालों के अटकेंगे काम
जॉब और बिजनेस में कुछ ऐसे बदलाव आ सकते हैं जिनके कारण मानसिक दबाव बढ़ेगा। काम में बार-बार रुकावट या देरी हो सकती है। किसी वरिष्ठ अधिकारी से बहस करने से बचें। उधार देने या बिना पूरी जानकारी के पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है।
मीन वाले रहें सावधान
रिलेशनशिप और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा। किसी करीबी के साथ गलतफहमी हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ पैसों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। अपनी पर्सनल बातें हर किसी से शेयर न करें और बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।