Aaj Ka Rashifal In Hindi: 22 जून, सोमवार को कर्क राशि में बुध के आने जाने से त्रिग्रही योग बनेगा। एक ही राशि में 3 ग्रहों का होना बहुत दुर्लभ संयोग हैं। खास बात ये है कि बुध, गुरु और शुक्र तीनों ही शुभ ग्रह हैं।
22 June 2026 Ka Rashifal: 22 जून 2026 सोमवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन धूमावती जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन व्यातीपात, वरीयान, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। 22 जून को बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि में बुध और गुरु पहले से स्थित है जिससे इस राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में बड़ा निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
वृषभ राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी। मेडिकल और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
413
मिथुन राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। अपने महत्वपूर्ण काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। मीडिया और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।
513
कर्क राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने में रुचि रहेगी। बड़े भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, लेकिन अनुशासित दिनचर्या आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी।
613
सिंह राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी। संतान के विवाह या भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। दोस्तों के साथ बनी योजनाएं टल सकती हैं। धैर्य से परिस्थितियों को संभाल पाएंगे।
713
कन्या राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आपकी सोच में नया दृष्टिकोण देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुका धन वापस मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। ऑनलाइन खरीदारी में खर्च बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
813
तुला राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आपके विनम्र व्यवहार की लोग सराहना करेंगे। धर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। अधिक बोलने से बचें और शब्दों पर नियंत्रण रखें। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।
913
वृश्चिक राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
करियर से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की मदद से लाभ मिलने के योग हैं। दोपहर के बाद परिस्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
1013
धनु राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जरूरी कार्य दोपहर से पहले पूरे करने का प्रयास करें। प्रेमी युगलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाएगा। व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
1113
मकर राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें। सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
1213
कुंभ राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के साथ संबंध बेहतर बनाए रखें। तनाव का असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। सहकर्मियों से मतभेद होने की संभावना है। भारी और तैलीय भोजन से बचें। जोखिम भरे फैसले न लें।
1313
मीन राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
कार्यक्षेत्र में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभदायक सौदा होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.