Weekly Horoscope 22-28 June 2026: कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, जानें मेष से मीन तक का हाल-पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Published : Jun 21, 2026, 06:49 AM ISTUpdated : Jun 21, 2026, 07:05 AM IST

Weekly Horoscope 22-28 June 2026: बुध के कर्क राशि में प्रवेश से गुरु और शुक्र के साथ त्रिग्रही योग बनेगा। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

PREV
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Weekly Horoscope 22 To 28 June 2026: जून 2026 का चौथा सप्ताह 22 से 28 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में बुध ग्रह के अलावा सिर्फ चंद्रमा राशि बदलेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। 22 जून को बुध मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु और शुक्र स्थित है। बुध के कर्क राशि में आ जाने से त्रिग्रही योग बनेगा। राशिफल से जानिए आने वाला सप्ताह किसके लिए कैसा रहेगा…


ये भी पढ़ें-
Trigrahi Yog: बुध, गुरु और शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए शुभ-बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

213
मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए प्रगति और नई संभावनाएं लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य होने के योग हैं तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। सप्ताह के मध्य का समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन को पर्याप्त समय दें।

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: बोलने की कला से कमाते हैं पैसा? ये रत्न चमका सकता है किस्मत

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। मार्केटिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। गुरुवार और शनिवार आपके लिए शुभ रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सुखद और लाभदायक रहेगी। नौकरी और व्यवसाय में अच्छी प्रगति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और संपत्ति से जुड़ा बड़ा लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल है। नया वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में संयम बनाए रखें तथा अनावश्यक विवादों से बचें।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए कई सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर मित्रों से चर्चा लाभदायक साबित होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह करियर और शिक्षा के लिहाज से शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। परिवार और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा तथा कार्यों में सफलता मिलेगी। नए काम की योजना बना सकते हैं, लेकिन किसी भी निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा तथा कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी या इंटरव्यू से जुड़े प्रयासों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल

समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोगों की मदद करने के कारण सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। धन संबंधी मामलों में चिंता बनी रह सकती है और करियर को लेकर निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। कमर और गर्दन से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे तथा कार्यक्षेत्र की बाधाएं समाप्त होंगी। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और सप्ताह का शुरुआती भाग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और बुद्धिमान व प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल

परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में काम का बोझ रहेगा तथा बोनस या अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना है।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल

लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली बेहतर होगी और लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। संतान के सहयोग से व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हृदय रोगियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। शुक्रवार और शनिवार शुभ रहेंगे, जबकि रविवार और मंगलवार को सतर्क रहें।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। करियर और शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार या शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश जाने या बसने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह यात्रा के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह या नए रिश्ते की संभावना बन सकती है, जबकि वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और लक्ष्य के प्रति आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत विशेष रूप से लाभकारी रहेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories