Aaj Ka Rashifal In Hindi: 23 अगस्त 2026 को सावन मास की दूसरा एकादशी का व्रत किया जाएगा, इसे पुत्रदा और पवित्रा एकादशी के नाम से जाना जाता है। पढ़ें आज का राशिफल…
23 August 2026 Ka Rashifal: 23 अगस्त, रविवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। रविवार को विषकुंभ, प्रीति, शुभ और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
213
मेष राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता मिल सकती है। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मां की सेहत का खास ध्यान रखें। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
313
वृषभ राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज समाज में आपका प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है। परिवार को लेकर चिंता बनी रहेगी। गुस्से और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और तेज रफ्तार से बचें। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें।
मिथुन राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। किसी के दबाव में आकर अपनी बात से पीछे न हटें। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। अपनी काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं।
नई जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह संभाल लेंगे। भविष्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। पुरानी बीमारी में राहत मिलने के संकेत हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। बिना सोचे किसी काम के लिए हां न करें।
613
सिंह राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज आप घर-परिवार के कामों को ज्यादा समय देंगे। बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। काम करने के तरीके में बदलाव करेंगे तो बेहतर नतीजे मिलेंगे।
713
कन्या राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कारोबार में फिलहाल बड़ा निवेश करने से बचें। पुरानी बातों को याद करके मन थोड़ा उदास हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, लेकिन मन में बेचैनी भी रह सकती है। शाम को किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
813
तुला राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी डील मिल सकती है। परिवार के लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी या काम के सिलसिले में जगह बदलने की योजना बन सकती है।
913
वृश्चिक राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोगों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
1013
धनु राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज मन शांत और प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहेगा। रिश्तों में फिर से अपनापन महसूस होगा। घर की मरम्मत या साज-सज्जा का विचार बना सकते हैं। भावनाओं में बहने के बजाय सोच-समझकर फैसला लें। दिन मिला-जुला फल देने वाला है।
1113
मकर राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
अपने निजी कामों के लिए समय निकाल पाएंगे। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। अगर किसी प्रोजेक्ट में निवेश या साझेदारी करने जा रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल कर लें। सिर्फ दिखावे के लिए पैसा खर्च करने से बचें, बजट बिगड़ सकता है।
1213
कुंभ राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
अपनी काबिलियत पर अटके काम पूरे कर पाएंगे। नया कारोबार शुरू करने का विचार सफल हो सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। शादी से जुड़ी कोई रुकावट दूर हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ने से मन खुश रहेगा। धन लाभ के योग भी आज बन सकते हैं।
1313
मीन राशिफल 23 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आप खुद को काफी बेहतर महसूस करेंगे। पुराने कानूनी विवाद सुलझने की संभावना है। सरकारी योजनाओं का फायदा मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.