Chandra Grahan 2026 Rashifal: चंद्र ग्रहण का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर किसी न किसी रूप में होता है। 28 अगस्त को होने वाले चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव किन 4 राशियों पर होगा? आगे जानिए…
Lunar Eclipse 2026 Horoscope: साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर एक जैसा नहीं होता। कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, तो कुछ जातकों को करियर, धन और निजी जीवन में नए अवसर मिलने के संकेत मिलेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए ये चंद्र ग्रहण किन 4 राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा…
25
वृषभ राशि: मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
इस राशि के लोगों के लिए 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण अच्छा रहेगा। इन्हें नौकरी- कारोबार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ये लोग भविष्य के लिए बेहतर योजनाओं पर भी काम करेंगे। अचानक बड़े लाभ के बजाय सोच-समझकर लिए गए फैसले ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का योग भी बन सकता है।
35
कन्या राशि: कर्ज से मिलेगा छुटकारा
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे इन्हें भविष्य में बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। अगर कोई कर्ज है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ एंजाय करेंगे।
इस राशि के लिए यह समय आर्थिक मामलों में समझदारी से आगे बढ़ने वाला रहेगा। लंबे समय से अटके काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी भी इस समय मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी में यदि कोई विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। संतान से भी सुख मिलेगा।
इस राशि वालों पर भी चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। एक्सट्रा इनकम होने से खुशी मिलेगी। पुराने खर्चों पर नियंत्रण करके बचत बढ़ाने का मौका मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ भी खुशहाल रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.