22 August 2026 Ka Rashifal: 22 अगस्त, शनिवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी स्वयं यमराज हैं, इसलिए इस तिथि पर इनकी पूजा करनी चाहिए। शनिवार को विषकुंभ, मूसल और गद नाम के 3 अशुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
213
मेष राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
वर्क प्लेस का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। कुछ लोग आपका अपमान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए कलीग्स के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने से बचें। शाम के समय सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।
313
वृषभ राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर बॉस और सीनियर्स के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अपने शौक पूरे करने पर पैसे खर्च कर सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और मैरिड लाइफ भी अच्छी रहेगी। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
मिथुन राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज वर्क प्लेस पर किसी से बहस हो सकती है, इसलिए अपनी बात संभलकर रखें। विपरीत लिंग के लोगों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे, लेकिन किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन घर का माहौल थोड़ा अजीब रह सकता है। गलत कामों से खुद को दूर रखें। परिवार के लोगों का रवैया आपके प्रति अच्छा रहेगा। नई जॉब शुरू करने का मौका मिल सकता है। अपने स्वार्थ की वजह से लव लाइफ में परेशानी आ सकती है।
613
सिंह राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज सोशल एक्टिविटीज में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कंधे और कमर में दर्द परेशान कर सकता है। दूसरों की वजह से आपके काम अटक सकते हैं। खाने-पीने का खास ध्यान रखें। कानूनी मामलों में परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक प्रॉफिट नहीं मिलेगा।
713
कन्या राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए शादी की बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेसमैन मार्केटिंग पर पैसा खर्च करेंगे। अपने गोल्स को लेकर लापरवाही न करें। नई लव स्टोरी शुरू होने के संकेत हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
813
तुला राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज काम के लिए आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। फाइनेंस और पैसों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। ऐसे में धैर्य से काम लेना जरूरी है। आज अपने काम से ज्यादा संतुष्ट नहीं रहेंगे। दिन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा। सर्दी-जुकाम हो सकता है।
913
वृश्चिक राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। अपने लुक, लाइफस्टाइल और रहन-सहन पर ज्यादा ध्यान देंगे। छोटी दूरी की ट्रैवल हो सकती है। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। इन सबके कारण आपका मूड अच्छा रहेगा।
1013
धनु राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
हेल्थ थोड़ी कमजोर रहेगी। लापरवाही की वजह से जरूरी काम अटक सकते हैं। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। दिखावे पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदते समय सावधानी रखें, वरना नुकसान हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की बात नजरअंदाज न करें।
1113
मकर राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज वर्क लोड काफी ज्यादा रहेगा। लव लाइफ में अपनापन और समझ बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर अपने टारगेट आसानी से पूरे कर सकते हैं। दोस्तों और जान-पहचान वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वालों की इनकम बढ़ सकती है।
1213
कुंभ राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
फैमिली लाइफ में आज थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। किसी टूरिस्ट प्लेस पर जाने का प्लान बन सकता है। कुछ नया करने का आइडिया मन में आएगा। खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी का ध्यान रखें। आज आपका समय बेकार के कामों में निकल सकता है।
1313
मीन राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी डेली रूटीन व्यवस्थित रहेगी। लंबे समय से बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। वर्क प्लेस पर आपको मनचाहे रिजल्ट मिलेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.