Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ढाई साल में राशि बदलता है। इस दौरान ये अलग-अलग नक्षत्र में भ्रमण करता है। शनि के नक्षत्र बदलने का असर भी सभी राशियों पर होता है।
Shani In Revati Nakshatra 2026: 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में रेवती को नई शुरुआत का नक्षत्र माना जाता है। इसलिए यह गोचर पुराने अधूरे काम पूरे करने और लंबे समय की मेहनत का फल दिलाने वाला माना जाता है। शनि इस नक्षत्र में 9 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे। इस दौरान 4 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
वृषभ वालों को होगा धन लाभ
शनि के नक्षत्र बदलने से इस राशि के लोगों को बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत मिलने के योग बन रहे हैं। अगर कहीं पैसा लंबे समय से अटका है तो वह भी मिल सकता है। परिवार का सहयोग भी मनोबल बढ़ाएगा, इसलिए बड़े फैसले लेने में आसानी होगी। लव लाइफ पहले से काफी अच्छी रहेगी। सेहत में भी सुधार होगा।
35
सिंह वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या बड़ा पद मिल सकता है। पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी ये समय शुभ है। अतिरिक्त इनकम के योग भी बनेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। अगर कोई विवाद कोर्ट में चल रहा है तो उसमें भी जीत मिलेगी। आमदनी में पहले से इजाफा होगा। वाहन खरीदने के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है। माता-पिता सहित पूरे परिवार का सहयोग आपको मिलेगा।
इस राशि वालों के लिए ये समय भविष्य के लिए मजबूत नींव तैयार करने का है। बिजनेस में किए गए इन्वेस्टमेंट का इस समय लाभ हो सकता है। लंबे समय से चल रही कोशिशों का पॉजिटिव रिजल्ट इस समय मिल सकता है। नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी ये समय अनुकूल रहेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.