Shani Gochar 2026 Rashifal: अगस्त 2026 में शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। 3 राशियों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है।

Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि की चाल में होने वाला छोटा सा बदलाव भी सभी राशियों के जीवन पर बड़ा असर डालता है। शनिदेव इस समय मीन राशि में है। शनि 20 अगस्त 2026 को रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर 9 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…

ये भी पढ़ें-
Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का योग 4 राशियों के लिए अशुभ, बनेंगे दुर्घटना के योग-बड़े नुकसान की आशंका

मेष वालों के सामने आएंगी चुनौतियां

इस राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। नौकरी और बिजनेस में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले काम बिगाड़ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए बातचीत करते समय संयम रखें।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर भद्रा, पंचक और चंद्र ग्रहण का संयोग! राखी बांधने से पहलें जानें जरूरी बातें

कर्क वालों का हो सकता है विवाद

इस राशि वालों के लिए 20 अगस्त के बाद का समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद भी संभव है। इस दौरान किए गए इन्वेस्टमेंट नुकसान करवा सकते हैं। सेहत को लेकर भी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगे। ना चाहते हुए भी कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। संतान से संबंधित परेशानियां जीवन में बनी रहेंगी। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

वृश्चिक वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोग पैसों से जुड़े मामले में सावधान रहें। वर्क प्लेस पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहेगी या किसी सदस्य की सेहत भी खराब हो सकती है। खान-पान की गलत आदत शुरू हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।