Raksha Bandhan Bhadra 2026: इस बार रक्षा बंधन पर काफी खास रहेगा क्योंकि चंद्र ग्रहण के साथ-साथ इस बार पंचक का संयोग भी बन रहा है, वहीं भद्रा के बारे में भी सभी लोग जानना चाहते हैं।

Raksha Bandhan-Chandra Grahan 2026: हर साल श्रावण पूर्णिमा पर रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। ये त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके सुखी और सफल जीवन की कामना करती हैं वहीं भाई अपनी बहन को उम्र भर रक्षा करने का वचन देते हैं। साल 2026 में रक्षा बंधन पर कईं अशुभ संयोग बन रहे हैं जैसे पंचक और चंद्र ग्रहण। इनका रक्षा बंधन पर्व पर क्या असर होगा? आगे जानिए…

ये भी पढ़ें-
Lunar Eclipse 2026: इस रात चंद्रमा का एक हिस्सा हो जाएगा गायब! जानें कब और कहां दिखेगा ग्रहण, NASA ने बताई पूरी डिटेल

कब है रक्षा बंधन 2026?

ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार श्रावण पूर्णिमा तिथि 2 दिन यानी 27 और 28 अगस्त को रहेगी। ऐसे में सवाल ये उठता है कि रक्षा बंधन कब मनाएं। विद्वानों की मानें तो श्रावण पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 28 अगस्त, शुक्रवार को होगा, इसलिए इसी दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। वहीं पूर्णिमा तिथि का व्रत 27 अगस्त, गुरुवार को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
रक्षाबंधन के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में मान्य होगा सूतक? जानें राखी पर कितना पड़ेगा असर

रक्षा बंधन 2026 पर भद्रा का समय क्या रहेगा?

पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन से एक दिन पहले यानी 27 अगस्त, गुरुवार की सुबह 09 बजकर 09 मिनिट से भद्रा शुरू होगी जो रात 09 बजकर 32 मिनिट तक रहेगी। जबकि रक्षा बंधन 28 अगस्त को है। ऐसे में इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का बिल्कुल भी प्रभाव नहीं माना जाएगा।

रक्षा बंधन 2026 पर पंचक का क्या असर होगा?

पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन से एक दिन पहले यानी 27 अगस्त से पंचक शुरू होगा जो 31 अगस्त की रात तक रहेगा। विद्वानों का मत है पंचक के दौरान कुछ विशेष कार्य करने की ही मनाही होती है अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसलिए पंचक का रक्षा बंधन पर्व पर कोई अशुभ प्रभाव नहीं होगा।

रक्षा बंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण क्या प्रभाव होगा?

विद्वानों के अनुसार इस बार रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है लेकिन ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि प्रभाव नहीं माना जाएगा। ऐसी स्थिति में बिना किसी डर के आप रक्षा बंधन का पर्व मना सकते हैं। चंद्र ग्रहण का रक्षा बंधन पर्व पर कोई प्रभाव नहीं होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।