Chandra Grahan 2026 Rashifal: चंद्र ग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर होता है। किसे के लिए ये शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ। साल 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को होने वाला है।
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों की मानें तो ये चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लग रहा है। ये चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लिए परेशानियों का कारण बन सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
कर्क वाले रहेंगे तनाव में
चंद्र ग्रहण के चलते इस राशि वालों को मानसिक तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार से जुड़े किसी मामले को लेकर चिंता बढ़ सकती है। भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें नहीं तो आगे पछताना पड़ेगा। कोई अपना ही व्यक्ति इन्हें धोखा दे सकता है। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। नौकरी में भी परेशानी होगी।
सिंह वाले ले सकते हैं गलत फैसला
इस राशि के लोगों को हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा नहीं तो भविष्य में नई समस्याएं आ सकती हैं। साझेदारी के बिजनेस में सावधान रहें। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। वर्क प्लेस पर ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
वृश्चिक वालों को होगी धन हानि
चंद्र ग्रहण के चलते इस राशि के लोगों को कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं जिससे बजट बिगड़ सकता है। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय बिल्कुल अनुकूल नहीं है। माता-पिता से किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी जो आपके लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। सेहत पर मौसम का असर हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि बदलेंगे नक्षत्र, 3 राशि वाले रहें सतर्क-हो सकती है अनहोनी
कुंभ वालों की बिगड़ेगी सेहत
चंद्र ग्रहण इसी राशि में होगा, इसलिए सबसे ज्यादा परेशानी इसी राशि के लोगों को होगी। इनकी सेहत में अचानक बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे न होने से तनाव बढ़ेगा। नींद या आराम की कमी महसूस हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
