Aaj Ka Rashifal: 4 राशियों को शनि करेगा परेशान, बिगड़ेंगे काम-होगी धन हानि, पढ़ें 21 अगस्त 2026 का राशिफल

Published : Aug 21, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 21 अगस्त 2026 को शनि के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों को परेशानी होगी वहीं कुछ के लिए लाभ की स्थिति बनेगी।

PREV
113
21 अगस्त 2026 का राशिफल

21 August 2026 Ka Rashifal: 21 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी देवी दुर्गा हैं, इसलिए इस तिथि पर इनकी पूजा करें। 20 अगस्त की रात शनि रेवती नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश कर चुके हैं। इसका असर 21 अगस्त से दिखाई देगा। इस दिन वैधृति, विषकुंभ, राक्षस, चर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बने रहेंगे। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

213
मेष राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आप घर के कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी को लेकर मन में चिंता रहेगी। सरकारी काम में रुकावट आ सकती है। यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें और ब्लड प्रेशर की समस्या को नजरअंदाज न करें।

313
वृषभ राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जरूरी विषय पर दोस्तों के साथ बातचीत होगी। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। अगर नया कारोबार शुरू करने का विचार है तो आगे बढ़ सकते हैं। गलत इरादे वाले लोगों से दूरी रखना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं? जानें डेट और टाइम

413
मिथुन राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पुश्तैनी कारोबार से फायदा होने के योग हैं। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करें। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।


ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan Kab Hai: 2 दिन रहेगी सावन की पूर्णिमा, कब रखें व्रत-कब मनाएं रक्षाबंधन? दूर करें कन्फ्यूजन

513
कर्क राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, ऐसे समय में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी थोड़ी नाराजगी हो सकती है। तनाव और सिरदर्द परेशान कर सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला करने से बचना होगा।

613
सिंह राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी काफी समय बिताएंगे।

713
कन्या राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को नौकरी या नया काम शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।

813
तुला राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आप अपनी समझदारी से लोगों को प्रभावित करेंगे। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि कुछ लोग आपके काम पर नजर रख सकते हैं। फैशन से जुड़े लोगों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। ननिहाल पक्ष से कोई खबर मिलने की संभावना है।

913
वृश्चिक राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

घर के मामलों में बाहर के लोगों की सलाह लेने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। मानसिक दबाव से बचने के लिए खुद को व्यस्त और सकारात्मक रखें। संतान के कारण समाज में बदनामी संभव है।

1013
धनु राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

बिजनेस में तरक्की से मन खुश रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और उनका आनंद भी लेंगे। आपकी मीठी बोली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। पैसों से जुड़े मामलों में सावधान रखें। अटके काम पूरे होंगे। आपके काम की खूब तारीफ हो सकती है।

1113
मकर राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

पिता से गंभीर विषय पर बातचीत हो सकती है। घर के कामों में सफलता मिलेगी। खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी, योग और व्यायाम पर ध्यान देंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए शादी की बात आगे बढ़ सकती है।

1213
कुंभ राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

कुछ लोग आपकी कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में नुकसान संभव है। शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। गैस और अपच की परेशानी हो सकती है। महिलाएं शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। गले में दर्द या खराश भी परेशान कर सकती है।

1313
मीन राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आमदनी बढ़ाने पर जोर रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी बात को लेकर बेचैनी महसूस होगी। पड़ोसियों से विवाद संभव है। घर के बुजुर्ग किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories