August Lunar Eclipse 2026: अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। इसे लेकर लोगों के मन में कईं सवाल है जैसे क्या ये भारत में दिखाई देगा, इसके सूतक का समय क्या रहेगा?

Chandra Grahan in India: साल 2026 में कुल दो चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। इनमें से पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को हो चुका है और अब साल का दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह ग्रहण खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का एक बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरेगा। क्या ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा? आगे जानिए ऐसे ही सवालों के जवाब…

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर भद्रा, पंचक और चंद्र ग्रहण का संयोग! राखी बांधने से पहलें जानें जरूरी बातें

कब होगा साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण?

साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को होगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण सुबह 08 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगा, जो 11 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 17 मिनिट की रहेगी। ग्रहण का मध्य काल सुबह 09 बजकर 43 मिनिट रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का योग 4 राशियों के लिए अशुभ, बनेंगे दुर्घटना के योग-बड़े नुकसान की आशंका

क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण?

28 अगस्त को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी नियम जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। ये चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, अफ्रीका, यूरोप, एशिया के कुछ देश, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अंटलांटिक महासागर के देशों में देखा जा सकेग। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा।

चंद्र ग्रहण पर रक्षा बंधन का संयोग

28 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस दिन रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। इसी दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग कईं दशकों में एक बार बनता है। हालांकि भारत में ये ग्रहण दिखाई न देने से रक्षा बंधन पर्व पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं माना जाएगा।

क्या होता है आंशिक चंद्र ग्रहण?

आंशिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा का केवल कुछ हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया यानी उम्ब्रा में प्रवेश करता है। इस दौरान चंद्रमा का पूरा भाग अंधेरे में नहीं जाता। नासा के अनुसार पृथ्वी की छाया का कुछ हिस्सा चंद्रमा पर पड़ने के कारण इसका एक भाग सामान्य से अलग दिखाई दे सकता है। 28 अगस्त को भी ऐसी ही खगोलीय घटना देखने को मिलेगी।