Aaj Ka Rashifal । 23 फरवरी को बनेगा अंगारक योग, वृषभ-कन्या सहित 4 राशि वाले रहें सावधान

Published : Feb 23, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 23 फरवरी, सोमवार को चंद्रमा और मंगल राशि बदलेंगे। मंगल और राहु की युति से अंगारक नाम का खतरनाक योग बनेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

PREV
113
23 फरवरी 2026 का राशिफल

23 February 2026 Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों की संगीत में रुचि रहेगी, सेहत में सुधार होगा। वृषभ राशि वाले ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, दूसरों के मामले में राय न दें। मिथुन राशि वालों को सोचे काम पूरे होंगे, बिजनेस में लाभ होगा। कर्क राशि वाले की लव लाइफ ठीक रहेगी, लोग इनकी तारीफ करेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Budh Shani Yog: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

213
मेष राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की रुचि आज संगीत में अधिक रहेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई उपहार भी मिल सकता है। भाई-बंधुओं से आत्मीयता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए अनुभवों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 2026 से बचकर रहें 3 राशि के लोग, फंस सकते हैं किसी बड़ी मुसीबत में

313
वृषभ राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज सेहत के कारण परेशान रहेंगे। माइग्रेन की समस्या हो सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचे नहीं तो बात कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकती है।

413
मिथुन राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में भी जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। आलस्य के कारण जरूरी काम अटक सकते हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा।

513
कर्क राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से काफी अच्छी रहेगी। लोग आपके पास अपने किसी विशेष सिद्धि के लिए आ सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। घर के रेनोवेशन में काफी पैसा खर्च होगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे।

613
सिंह राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के नौकरीपेशा लोग आज बहुत खुश रहेंगे, अधिकारी इनके प्रमोशन के बारे में विचार करेंगे। रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। मनोरंजन के कामों में समय बितेगा। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं। संतान से सुख मिलेगा।

713
कन्या राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

अजनबी लोगों पर भरोसा न करें नहीं तो बाद में पछताएंगे। सुख-सुविधाओं में कमी आ आ सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। मन एकाग्र नहीं हो पाएगा इसलिए नए काम की शुरूआत न करें। कानूनी मामलों से दूर रहें।

813
तुला राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस के लिए ये दिन बहुत शुभ है। नौकरी में भी कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। वैवाहिक जीनन में सुख-शांति बनी रहेगी। मकान या दुकान अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। संतान से कोई बड़ी बात आपके लिए गर्व का विषय हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग संपत्ति विवाद में उलझ सकते हैं। कोई जरूरी काम टालना भारी पड़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शत्रु चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज किया इन्वेस्टमेंट भविष्य में बहुत काम आएगा।

1013
धनु राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

शेयर मार्केट से जुड़े लोग सोच-समझकर निवेश करें। आज आपको अपने पसंद के काम करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सुसराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। दोस्तों की मदद करके आपको अच्छा लगेगा।

1113
मकर राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी से विवाद करने से बचें। पैसों के लेन-देन में की गई जल्दबाजी परेशानी का कारण बन सकती है। बच्चों को सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ना चाहते हुए कुछ काम करने पड़ेंगे। संतान पर नजर रखें।

1213
कुंभ राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर काफी सजग रहेंहे। किसी शुभ काम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

1313
मीन राशिफल 23 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। कुछ जरूरी कागजात गुम हो सकते हैं जिससे टेंशन बढ़ सकती है। जोखिम भरे निवेश करने से आपको बचना चाहिए। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories