
23 October 2026 Ka Rashifal: 23 अक्टूबर, शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन पापांकुशा एकादशी व्रत का पारणा किया जाएगा। शुक्रवार को ध्रुव, व्याघात,ध्वांक्ष और केतु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों को कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जॉब में प्रमोशन मिलने के योग हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। शाम को पैरों में दर्द परेशान कर सकता है। सेहत में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
आज काम की व्यस्तता बनी रह सकती है। जल्दबाजी में कोई नया काम शुरू करने से बचें। लव लाइफ में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। दूसरों के विवादों से बचकर रहें।
आज आपका ज्यादातर समय कामकाज में निकल सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। प्रेम संबंधों में भावनाएं हावी हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और मित्रों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद होने की आशंका है। नौकरी करने वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शाम को पेट दर्द या बुखार की समस्या हो सकती है। साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें-
Numerology: 30 की उम्र के बाद चमकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, पैसा और कामयाबी देते हैं दस्तक!
जीवनसाथी आपकी परेशानियां दूर करने में मददगार साबित होंगे। प्रेम संबंधों में सीमाओं का ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वर्क प्लेस पर बदलाव हो सकता है। कमाई बढ़ाने के नए अवसर भी मिल सकते हैं। दिन अच्छा गुजरेगा।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। हालांकि, गले में इन्फेक्शन होने की आशंका है। जॉब में बड़ी जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिल सकता है। निर्माण से जुड़े कामों में तेजी आएगी। माता-पिता के साथ चल रही अनबन दूर होने के योग हैं।
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है। पैरों की नसों में खिंचाव के कारण दर्द महसूस हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े फैसले लेने में परेशानी हो सकती है। शाम को घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। कारोबार में बढ़िया मुनाफा मिलने की संभावना है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। घर की सजावट पर आपका ध्यान रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में बड़ी रकम निवेश करने की योजना बना सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग हैं। आपके रुके हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।
विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कमाई के नए साधन मिल सकते हैं। कारोबार में बड़े सौदे करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लेकिन दोपहर के समय घर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
आज आप कुछ नया करने और अपनी क्रिएटिविटी दिखाने की कोशिश करेंगे। आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। छिपकर विरोध करने वाले लोगों से सतर्क रहें और किसी को उधार देने से बचें।
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर काबू रखना जरूरी होगा। महिलाओं को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कारोबार में दोस्तों की मदद मिल सकती है। शाम का समय अच्छा बीतेगा और आपको मनपसंद काम करने का मौका मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।