Aaj Ka Rashifal 22 October 2026: बना रहेगा ग्रहण योग, 3 राशियां न करें रिस्की काम-इन्वेस्टमेंट से भी बचें

Published : Oct 22, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 22 अक्टूबर, गुरुवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। कुंभ राशि में राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बना रहेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा।

PREV
113
22 अक्टूबर 2026 का राशिफल

22 October 2026 Ka Rashifal: 22 अक्टूबर, गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को वृद्धि, ध्रुव, वज्र, मुद्गर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

वर्क प्लेस पर काम को लेकर अनुशासन बनाए रखें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है। बच्चों की बातों से खुशी मिलेगी। अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने पर ध्यान दें। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है।

313
वृषभ राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के योग हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। दूसरों की परेशानियों को समझकर उनकी मदद करेंगे। बिजनेस में कमाई बढ़ सकती है।

413
मिथुन राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

दिन की शुरुआत थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है, लेकिन बच्चों की खुशी से मन अच्छा रहेगा। आप अपने काम करने के तरीके में सुधार कर सकते हैं। हायर एजुकेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। तनाव के बावजूद काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

513
कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

ऑफिस के माहौल के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार भी आपको दुखी कर सकता है। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें-
Numerology: 30 की उम्र के बाद चमकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, पैसा और कामयाबी देते हैं दस्तक!

613
सिंह राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आपका मन नए काम शुरू करने में लगेगा। घर की परेशानियां हर किसी के साथ शेयर करने से बचें। परिवार में आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य बढ़ाएगा 3 राशियों की मुश्किलें, नौकरी-बिजनेस में रुकावट-मिलेगी बुरी खबर, सेहत भी खराब

713
कन्या राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं हो पाएगी। पेट दर्द परेशान कर सकता है और अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी को उधार दिया पैसा वापस लेने में मुश्किल आ सकती है। लव लाइफ में सोच-समझकर व्यवहार करें और गुस्से में कोई फैसला न लें।

813
तुला राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

जरूरी कामों को टालने से बचें और किसी भी मामले में जरूरत से ज्यादा कट्टर सोच न रखें। गुस्से में बोलने से लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने बजट का ध्यान रखें और फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें। दोस्त आपके किसी काम की आलोचना कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

913
वृश्चिक राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

बिजनेस में विरोधी बढ़ सकते हैं। बच्चों की तरक्की से खुशी मिलेगी। जरूरी काम दिन के पहले हिस्से में निपटाने की कोशिश करें। करीबी रिश्तों में दूरी आ सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी होगी। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा।

1013
धनु राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर काफी समय बीत सकता है। किसी फैसले से पहले दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स को अच्छे कॉलेज या संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। पार्टनरशिप में किया बिजनेस लाभ दे सकता है।

1113
मकर राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

ऑफिस में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी इम्युनिटी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, दिखावे के लिए ज्यादा खर्च करना नुकसान पहुंचा सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में किस्मत का साथ मिलने की संभावना है।

1213
कुंभ राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नई चीजें सीखने में दिलचस्पी बढ़ेगी। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। वर्क प्लेस पर प्लानिंग के साथ काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी पुराने केस को लेकर चिंता रह सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

1313
मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित कर सकता है। परिवार से जुड़े कामों पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। कभी-कभी तय योजना से हटकर काम करना जरूरी हो सकता है। आप महंगे या ब्रांडेड सामान की खरीदारी कर सकते हैं और नए दोस्त भी बन सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories