Aaj Ka Rashifal In Hindi: 19 अक्टूबर, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस दिन अष्टमी और नवमी तिथि साथ रहेगी। सोमवार को कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी 12 राशियों पर होगा।
19 October 2026 Ka Rashifal: 19 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बन रहा है। बहुत से स्थानों पर इस दिन महाष्टमी और महानवमी का पर्व मनाया जाएगा। ये शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। सोमवार को काण, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, धृति और शूल नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 19 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज बिजनेस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास दिखाने से बचें। बड़ा फैसला लेने से पहले समझदार दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
आज दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। छोटी-छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करा सकती हैं, इसलिए काम करते समय सावधानी रखें। बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें। टूरिज्म और ट्रैवल से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है।
सोशल मीडिया के जरिए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आपके विरोधी भी आपकी काबिलियत की तारीफ कर सकते हैं। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में कुछ नए तरीके अपनाने पड़ेंगे, लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे परिवार के लोग खुश रहेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ और मैरिड लाइफ में अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। AI प्रोफेशन से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पुराने अनुभव काम आएंगे।
सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज अधिकारियों से बेवजह बहस करने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा और वे अपनी पढ़ाई के लक्ष्य पर ध्यान दे पाएंगे। वर्क प्लेस पर राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
713
कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज अचानक कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। वाहन में खराबी आने से काम प्रभावित हो सकता है। गूढ़ विद्याओं को सीखने में रुचि बढ़ेगी। सर्दी या एलर्जी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। पैसों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए खर्चों पर ध्यान दें।
813
तुला राशिफल 19 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
लव लाइफ और मैरिड लाइफ में भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा। स्टूडेंट्स को शिक्षकों से उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिल सकती, लेकिन पढ़ाई में लापरवाही न करें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। पार्टनर के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है।
आज आप अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर पाएंगे। छोटे भाई-बहनों को लेकर चिंता हो सकती है। लव पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी जरूरी मीटिंग का बुलावा आ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं।
आज किसी को पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि वापसी में परेशानी हो सकती है। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें और दूसरों के विवादों से दूर रहें। बाहर का ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें। जरूरी कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें।
आज आपका मूड अच्छा रहेगा। घर की मरम्मत या नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। पैसों की तंगी दूर होने से राहत मिलेगी। नया रोजगार या बिजनेस शुरू करने की योजना बनाने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है।
आज किसी गलत आकर्षण में पड़कर रिश्तों को मुश्किल में न डालें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की परेशानी हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने में देरी हो सकती है। गुस्से और ज्यादा बोलने की आदत से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इंश्योरेंस में निवेश करने का विचार बना सकते हैं।
1313
मीन राशिफल 19 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विरोधियों पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। परिवार की किसी पुरानी समस्या का हल निकल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा काम करने का मौका मिल सकता है। मैरिड लाइफ में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.