Numerology Life Path: अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ लोग पैदाइशी अमीर होते हैं, जबकि कुछ को एक खास उम्र के बाद कामयाबी मिलती है। न्यूमरोलॉजी में ऐसे 3 मूलांक बताए गए हैं, जिनके जातकों को 30 साल की उम्र के बाद ही असली सफलता और पैसा मिलता है।
किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इन लोगों पर गुरु ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग बचपन से ही काफी होशियार और महत्वाकांक्षी होते हैं। 20 से 30 साल की उम्र तक ये लोग काफी संघर्ष करते हैं और अक्सर इनकी मेहनत का क्रेडिट दूसरे लोग ले जाते हैं। लेकिन 30 की उम्र पार करते ही इनकी किस्मत यू-टर्न लेती है और इनकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आता है।
24
मूलांक 5
महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 होता है। इन लोगों के स्वामी बुध देव हैं, जो बुद्धि और व्यापार के कारक माने जाते हैं। इस मूलांक के लोग स्वभाव से थोड़े चंचल होते हैं। करियर की शुरुआत में ये लोग किसी एक जगह टिक कर काम नहीं करते। हालांकि, 30 साल की उम्र के बाद इनमें ठहराव आता है और ये लोग बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं।
34
मूलांक 8
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 है। इस मूलांक के स्वामी शनि देव हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोगों का जीवन शुरुआत में काफी संघर्ष भरा होता है।
44
शनि देव लेते हैं कड़ी परीक्षा
मूलांक 8 वाले लोगों को एक उम्र तक शनि देव की कड़ी परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। इन लोगों को अपने हर काम में देरी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, 30 साल की उम्र के बाद शनि देव इन पर मेहरबान होते हैं और इन्हें इनकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलता है।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.