Aaj Ka Rashifal 24 August 2026: सावन का अंतिम सोमवार 3 राशियों के लिए शुभ, पैसा-नौकरी सभी तरह का सुख मिलेगा

Published : Aug 24, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 24 अगस्त 2026 को श्रावण मास का अंतिम सोमवार है। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे जिसके चलते इसका विशेष महत्व माना जा रहा है।

PREV
113
24 अगस्त 2026 का राशिफल

24 August 2026 Ka Rashifal: 24 अगस्त, सोमवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन पुत्रदा एकादशी का पारण किया जाएगा। ये सावन 2026 का अंतिम सोमवार भी रहेगा, जिसके चलते इसका विशेष महत्व माना जाएगा। सोमवार को प्रीति, आयुष्मान, उत्पात, मृत्यु और त्रिपुष्कर नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

213
मेष राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। अधिकारी आपको बड़ा काम सौंप सकते हैं। युवाओं को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। दोस्तों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है। धार्मिक चीजों में आपकी रुचि बढ़ेगी और इसका असर आपके स्वभाव पर भी दिखाई देगा।

313
वृषभ राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

काम की व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कमर में खिंचाव या मोच की परेशानी हो सकती है।जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के मुताबिक सम्मान नही मिलेगा।

413
मिथुन राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

कामकाज में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। कारोबार में कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। हालांकि किसी करीबी रिश्ते को लेकर आप थोड़े असहज महसूस कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 2026: 4 राशियों के लिए शुभ, पैसा-करियर, नौकरी, हर काम में दिलाएगा सक्सेस!

513
कर्क राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। काम में लापरवाही करने से बचें। शरीर में दर्द या बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। ऑनलाइन गतिविधियों में समय ज्यादा बीत सकता है। सहयोगियों की मदद से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 24-30 August 2026: ग्रहण और बुधादित्य योग में बीतेगा सप्ताह, जानें किस राशि के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?

613
सिंह राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने अनुभव आपके काम आएंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम विवाह में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। कुल मिलाकर दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है।

713
कन्या राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कामकाज में थोड़ी धीमी गति रह सकती है। जरूरी न हो तो अपनी योजनाएं दूसरों को न बताएं। कोई विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय हो सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, लेकिन अपनी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

813
तुला राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी। साहित्य और लेखन से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और आप कोई बड़ा या साहसिक फैसला ले सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

913
वृश्चिक राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पुराने अनुभव कारोबार में आपके काफी काम आएंगे। कोई बड़ा बिजनेस समझौता हो सकता है। मन में संतुष्टि रहेगी। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। धन प्राप्ति के भी अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

1013
धनु राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आपके व्यक्तित्व में खास आकर्षण रहेगा। खुद के बारे में सोचने और जरूरी फैसलों पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी कर्मचारियों को सम्मान मिल सकता है। करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं।

1113
मकर राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

हर बात में अपनी ही बात सही साबित करने की कोशिश न करें। बेवजह तनाव लेने से बचें। गले में संक्रमण या खराश जैसी परेशानी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। योग और प्राणायाम से फायदा मिलेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नया काम शुरू कर रहे हैं तो जरूरी कागजी काम ध्यान से करें। शेयर मार्केट में निवेश करने का विचार बन सकता है, लेकिन सोच-समझकर पैसा लगाएं। बच्चों की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। पुरानी बातों को याद न करें।

1313
मीन राशिफल 24 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। युवाओं को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। पैसों के लेन-देन को लेकर मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और इसका सकारात्मक असर आपके व्यवहार पर पड़ेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories