Aaj Ka Rashifal In Hindi: 25 मई, रविवार को वज्र, सिद्धि और श्रीवत्स नाम के 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। साथ ही इस दिन चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा।
25 May 2026 Ka Rashifal: 25 मई 2026 को मेष राशि वालों के काम पूरे होंगे, शुभ समाचार मिलेगा। वृषभ राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। मिथुन राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है, सेहत ठीक रहेगी। कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा, नौकरी में सफलता मिलेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोग रुके हुए काम के पूरा करने में सफल रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता धीरे-धीरे कम हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आएगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मौसम बदलने का असर सेहत पर पड़ेगा।
इस राशि के लोग निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। घरेलू मामलों में आपका फैसला महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। किसी करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है।
413
मिथुन राशिफल 25 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज अचानक खर्च बढ़ने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर चल रहा तनाव खत्म होने की संभावना है। ऑफिस में समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। यात्रा करते समय सामान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।।
513
कर्क राशिफल 25 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। नौकरी करने वालों को नई उपलब्धि मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ेगी।
613
सिंह राशिफल 25 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। वर्कप्लेस पर आपकी सलाह लोगों को पसंद आ सकती है। परिवार में चल रही गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
713
कन्या राशिफल 25 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव महसूस हो सकता है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान रह सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें नहीं बाद में पछतावा हो सकता है।
813
तुला राशिफल 25 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी को उधार न दें। घर का माहौल पहले से शांत रहेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभदायक साबित होगा। खानपान संतुलित रखें।
आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। घर में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी जरूरी काम में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। सोचे काम पूरे होंगे।
1013
धनु राशिफल 25 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। अचानक किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। मानसिक तनाव कम रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
1113
मकर राशिफल 25 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज फिजूलखर्ची से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आराम भी जरूरी है।
1213
कुंभ राशिफल 25 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। घर में धार्मिक या शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। विवादों से बचकर रहें।
1313
मीन राशिफल 25 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज खर्च और आय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव खत्म हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। यात्रा के दौरान नई जान-पहचान बन सकती है। खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.