Saptahik Rashifal 25 To 31 May 2026: मई के चौथे सप्ताह में कोई भी बड़ा राशि परिवर्तन नहीं होगा। सिर्फ चंद्रमा ही हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। चंद्रमा के राशि बदलने से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा या सप्ताह?
Weekly Horoscope 25 To 31 May 2026: मई 2026 का चौथा सप्ताह सभी के जीवन में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। इस सप्ताह सूर्य वृषभ राशि में, मंगल अपने स्वयं की राशि में मेष में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी के जीवन पर असर डालेगी। राशिफल से जानिए आपका आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा…
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: कौन-से 4 नाम वाले कम उम्र में कमाते हैं बेहिसाब पैसा? हो जाते हैं मालामाल

मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और अधिकांश कार्य समय पर पूरे होने के योग हैं। व्यापार में लाभ और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विरोधी पक्ष कमजोर पड़ सकता है। बुधवार से शुक्रवार तक का समय अनुकूल रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Powerful Mantra: ये 5 मंत्र देंगे दिन भर के लिए पॉजिटिव एनर्जी, ऑफिस जाने से पहले बोलें
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह पारिवारिक मामलों में संयम रखना जरूरी होगा। पिता या जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, धोखे की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। राजनीति और बहस वाले मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन आपको मानसिक मजबूती देगा। बुधवार के बाद परिस्थितियां और बेहतर हो सकती हैं।
मिथुन साप्तहिक राशिफल
इस सप्ताह कारोबार में नए अवसर और ऑर्डर मिलने की संभावना है। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर खानपान पर ध्यान दें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की जरूरत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल सुखद बना रहेगा और आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं तथा प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे। अधिकारियों से मतभेद के बावजूद पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह यात्रा और महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। वहीं परिजनों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। छोटी बातों को बढ़ाने से बचें और अनावश्यक तनाव न लें। सप्ताह के मध्य में सर्दी-जुकाम या बुखार परेशान कर सकता है। प्रियजनों से मुलाकात होने के योग हैं और प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। परिवार में मतभेद संभव हैं, इसलिए शांत रहकर काम लें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कार्यों का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। जीवनसाथी आपके व्यवहार से खुश रहेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा की योजना भी बन सकती है। सोमवार और मंगलवार का समय खास तौर पर अच्छा रहेगा। वहीं सप्ताह की शुरुआत में किसी कानूनी या विवादित मामले को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अविवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और नए काम की शुरुआत भी संभव है। सप्ताह के मध्य में धन लाभ होने की संभावना है। परिवार और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा तथा व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। घर का माहौल सुखद बना रहेगा।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको उपहार या कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। निवेश और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। हालांकि बेकार के रिश्तों और अनावश्यक बातों में समय न गंवाएं। खर्च बढ़ सकता है और करीबी लोगों से सतर्क रहना जरूरी होगा। गर्मी और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और मान-सम्मान के साथ धन लाभ भी हो सकता है। शिक्षा, परिवार और भविष्य की योजनाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर जीत मिल सकती है तथा भूमि-भवन में निवेश करने का विचार बन सकता है। गुरु ग्रह की शुभ स्थिति आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकती है।
मकर साप्ताहिक राशिफल
रविवार और गुरुवार खास तौर पर अच्छे दिन रहेंगे। वहीं कारोबारियों को कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। भाई-बहनों से विवाद से बचें और खानपान पर ध्यान दें। जोड़ों के दर्द, गैस और शुगर से जुड़े लोग स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। मंगलवार और शनिवार विशेष रूप से लाभकारी रहेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। ज्यादा काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और कई मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है तथा सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। मनचाही इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। सहकर्मियों और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा।
मीन साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए काफी शुभ और सकारात्मक रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी और करियर पर आपका फोकस मजबूत रहेगा, जिससे सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और रिश्तेदारों का घर आगमन भी संभव है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
