Aaj Ka Rashifal 03 Feb (3 फरवरी 2026 का राशिफल): मेष, सिंह, कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Published : Feb 03, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 3 February 2026: 3 फरवरी, मंगलवार को बुध ग्रह राशि बदलेगा, जिसका असर सभी लोगों पर होगा। इस दिन सौभाग्य, शोभन, सौम्य, ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन रहेंगे। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

PREV
113
Rashifal_3-February-2026

3 February 2026 Ka Rashifal: 3 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, गलत कामों से दूर रहें। वृषभ राशि वाले पहले से सुखी रहेंगे, नौकरी में मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। मिथुन राशि वाले कोई भी महत्वपूर्ण काम आज न करें, महिलाओं को सेहत की समस्या हो सकती है। कर्क राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, रुकी योजना फिर शुरू हो सकती है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Shani Vakri: 138 दिन इन 5 राशियों पर पड़ेंगे भारी, पैसों का होगा नुकसान

213
मेष राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आप अपने बिजनेस में नए प्रयोग कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको बाद में होगा। आज आपका शेड्यूल बहुत बिजी रहेगा। गलत कामों से दूरी बनाकर रखें, यही आपके लिए बेहतर है। किसी के दवाब में आकर काम न करें। सेहत ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Zodiac Signs: अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि उदय से लाइफ होगी झिंगालाला!

313
वृषभ राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

परिवार के लोग आज आपसे बहुत खुश रहेंगे। नौकरी में मनचाहे स्थान पर ट्रांसपर हो सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थित पहले से बेहतर रहेगी सभी काम समय पर होंगे, जिससे आप राहत की सांस ले सकते हैं। आपकी डेली लाइफ पहले से सुखी रहेगी।

413
मिथुन राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

कोई महत्वपूर्ण काम आज के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। महिलाओं को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। दूसरों की बातों में आने से बचें और अपने निर्णय स्वयं लें।

513
कर्क राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप खान-पान में सावधानी रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा और इनकम कम रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई रूकी हुई योजना फिर से शुरू हो सकती है। संतान से सुख मिल सकता है।

613
सिंह राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। कफ-सर्दी जैसे समस्या हो सकती है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं, यही आपके लिए बेहतर है। गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे।

713
कन्या राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आप कोई स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। अपने काम पर फोकस करेंगे तो सफलता जरूरी मिलेगी। साझेदारी के बिजनेस से लाभ हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

813
तुला राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

लव लाइफ पहले से बेहतर हो सकती है। पारिवारिक जीवन पहले से अधिक सुखमय रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। महंगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधी पर भारी रहेंगे।

913
वृश्चिक राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

शेयर मार्केट में निवेश के लिए दिन शुभ है। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे अटके हुए काम पूरे होसकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

1013
धनु राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज ना चाहते हुए भी किसी से पैसा लेना पड़ सकता है। अपच और गैस की समस्या से परेशान रहेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपको धन हानि हो सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। संतान सुख मिलेगा।

1113
मकर राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

बिजनेस में आपकी उन्नति इस सप्ताह हो सकती है। सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च हो सकता है। धन की कमी इस सप्ताह आपको बहुत परेशान करेगी। खान-पान के कारण सेहत खराब हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

1213
कुंभ राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज आपको न चाहते हुए किसी दूर स्थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। करियर से जु़ड़े बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धन लाभ के योग भी आज बनेंगे। युवा अपने करियर को लेकर महत्पूर्ण निर्णय आज ले सकते हैं। दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

1313
मीन राशिफल 3 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें परेशानी आ सकती है। नई विधा सीखने का मौका मिलेगा। किसी नई योजना में आप पैसा खर्च कर सकते हैं। युवाओं को नौकरी के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories