Angarak Yog: कुंभ राशि में अंगारक योग, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा टफ टाइम!

Published : Feb 02, 2026, 06:51 PM IST

Angarak Dosh: 23 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में अंगारक योग बन रहा है। माना जाता है कि यह योग व्यक्ति के जीवन में तनाव, गुस्सा, भ्रम और अचानक आने वाली परेशानियां बढ़ा देता है।

PREV
14
सेनापति मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे...

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 2026 में ग्रहों की चाल कई लोगों के जीवन पर बड़ा असर डालेगी। 23 फरवरी, 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि इस राशि में राहु पहले से ही मौजूद हैं। मंगल और राहु का एक ही राशि में होना 'अंगारक योग' बनाता है। ज्योतिष में इस योग को बहुत कठोर और अशुभ माना जाता है।

24
मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए अंगारक योग परेशानियां खड़ी कर सकता है। 22 फरवरी तक का समय तो ठीक रहेगा, लेकिन 23 फरवरी के बाद हालात बदल सकते हैं। काम में रुकावटें आ सकती हैं। करियर से जुड़ा तनाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगेगी। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। साथ ही, सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए लापरवाही से बचना जरूरी है।

34
मकर राशि

मकर राशि वालों को आर्थिक और पेशेवर तौर पर सावधान रहना होगा। इस दौरान आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। आपके काम या बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। काम का दबाव बढ़ेगा और आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। आपके वैवाहिक जीवन में मतभेद और तनाव पैदा हो सकता है।

44
मीन राशि

यह युति मीन राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव लाएगी। करियर में अस्थिरता महसूस होगी। नौकरी बदलने या छूटने का डर सता सकता है। कारोबारियों को नुकसान होने की आशंका है। इस दौरान किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना बड़े नुकसान की वजह बन सकता है। कोई भी फैसला लेते समय बहुत सावधान रहें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories