Aaj Ka Rashifal 4 February 2026: 4 फरवरी, बुधवार की रात चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन सुस्थिर, वर्धमान, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
4 February 2026 Ka Rashifal: 4 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वृषभ राशि वाले के विवाद खत्म होंगे, सेहत भी ठीक रहेगी। मिथुन राशि वालों को आर्थिक हानि संभव है, इनका समय धर्म-कर्म में बीतेगा। कर्क राशि वालों को धन लाभ संभव है, इनके नेतृत्व की प्रशंसा होगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति का विवाद खत्म होगा। प्रेमियों के लिए भी दिन शुभ है। जो लोग वकालत कर रहे हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
आज आपको वर्क प्लेस पर सावधानी से काम करना चाहिए, छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। आपका आक्रामक व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है। सेहत का भी खास ध्यान रखें। अगर कोई पुराना विवाद है आज वह खत्म हो सकता है।
इस राशि के लोगों को आर्थिक हानि हो सकती है। ये धर्म-कर्म के कामों में अधिक व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही बेहतर रहेगा। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित हो सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी।
513
कर्क राशिफल 4 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग काफी उत्साह में रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट खराब हो सकता है। लोग आपके नेतृत्व कौशल की प्रशंसा करेंगे। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से धन लाभ हो सकता है।
613
सिंह राशिफल 4 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर आपको खुशी होगी। बिजनेस में लाभ की स्थित बनेगी। बिजनेस में बड़ा आर्डर मिल सकता है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
713
कन्या राशिफल 4 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप मंहगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। परिवार के लोगों में किसी बात पर कलह की स्थिति बन सकती है। ज्यादा दिखावा करने आपके लिए भारी पड़ सकता है। बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी की स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती।
813
तुला राशिफल 4 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह के योग बन रहे हैं। बिजनेस में लाभ होगा। आपकी रुटिन लाइफ पहले से अच्छी हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। आपको लोगों की मदद करके अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
आज आप भूलकर भी किसी को पैसा उधार न दें वरना बाद में पछताएंगे। घर के रेनोवेशन की योजना बन सकती है। पैसों के मामले में किसी पर भी विश्वास न करें। कुछ लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र भी रच सकते हैं। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
1013
धनु राशिफल 4 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
बिजनेस में आप कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। नौकरी में टारगेट को लेकर प्रेशर बना रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पज़ सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात पर कहा सुनी हो सकती है।
1113
मकर राशिफल 4 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी, पुराने विवाद खत्म होंगे। सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न बरते, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इस राशि के पुरुष अन्य महिला की ओर आकर्षित हो सकते हैं। वर्क प्लेस पर किसी बात पर विवाद संभव है।
1213
कुंभ राशिफल 4 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ शानदार तालमेल रहेगा। विदेश से धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की इनकम भी बढ़ सकती है। दूसरों के भरोसे कोई काम न छोड़े नहीं तो बाद में पछताएंगे।
1313
मीन राशिफल 4 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आप परिवार के साथ किसी पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके बहुत काम आएगा। कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। रिश्देतारों की मदद करके आपको अच्छा लगेगा। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.