Vastu Plants: घर के गार्डन में लगाएं ये 5 पौधे, खूबसूरती के साथ बढ़ेगा गुड लक भी

Published : Feb 03, 2026, 03:59 PM IST

Vastu Plants: वास्तु शास्त्र में ऐसे कईं पौधों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें घर के गार्डन में लगाने से न सिर्फ उसकी खूबसूरती बढ़ती है बल्कि इससे किस्मत भी चमक सकती है। ये पौधे आसानी से बाजार में मिल जाते हैं।

PREV
16
ये पौधे चमका सकते हैं आपकी किस्मत

Vastu Plants For Good Luck: घर का वास्तु ठीक करने के लिए पौधे लगाना भी एक आसान उपाय है। वास्तु शास्त्र में ऐसे अनेक पौधों के बारे में बताया गया है जो न सिर्फ घर का वास्तु दोष ठीक करते हैं बल्कि इनसे गुड लक भी बढ़ता है। ये पौधे आप अपने घर के गार्डन में लगाएंगे तो उसकी खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं। ये पौधे आसानी से किसी भी नर्सरी में आपको मिल सकते हैं। आगे जानिए ऐसे ही 5 पौधों के बारे में…


ये भी पढ़ें-
Holika Dahan 2026 Date: 2 को भद्रा, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, कब करें होलिका दहन?

26
पैसों को आकर्षित करता है क्रासुला

क्रासुला एक छोटा का पौधा है, जो दिखने में भी काफी सुंदर होता है। इसे कुबेर प्लांट भी कहते हैं। कहते हैं कि क्रासुला के पौधे में पैसों को अपनी ओर खींचने की अद्भुत शक्ति होती है। इसलिए लोग इसे अपने घर के गार्डन में लगाते हैं। इस पौधे से घर की निगेटिविटी भी दूर होती है।

ये भी पढ़ें-
Vastu Tips: बेडरूम में रखी ये 5 चीजें बर्बाद कर देती हैं लव लाइफ, आज ही निकाल फेंके

36
निगेटिविटी दूर करता है बोनसाई प्लांट

बोनसाई प्लांट को भी आप अपने घर के गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर की निगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है। दिखने में ये पौधा भले ही छोटा लगे लेकिन इसके फायदे काफी बड़े-बड़े हैं। इस पौधे का घर में होना शुभ माना जाता है।

46
लकी होता है बैंबू प्लांट

वास्तु शास्त्र में बैंबू प्लांट को भी बहुत शुभ माना गया है। इसे भी आप अपने घर के गार्डन में लगा सकते हैं। ऐसा कहते हैं कि बैंबू प्लांट के घर में होने से फैमिली, लव या प्रोफेशनल हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।

56
धन लाभ के लिए लगाएं मनी प्लांट

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि मनी प्लांट पैसों से संबंधित है। ये एक तरह की बेल होती है जो धीरे-धीरे और ऊपर की चढ़ती है। मान्यता है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट की बेल फैलती है, वैसे-वैसे घर में पैसों की तंगी दूर होती है। इसलिए ये पौधा भी घर के गार्डन में लगा सकते हैं।

66
अपराजिता का पौधा भी लगाएं

अपराजिता के पौधे में नीले रंग के सुंदर फूल आते हैं। इसे शनि ग्रह से जोड़कर भी देखा जाता है। इस पौधे को घर के गार्डन में लगाने से शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है और किसी तरह की कोई निगेटिव एनर्जी भी घर में प्रवेश नहीं कर पाती। इस पौधे से घर में रहने वाले लोगों का गुड लक भी बढ़ता है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories