MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Holika Dahan 2026 Date: 2 को भद्रा, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, कब करें होलिका दहन?

Holika Dahan 2026 Date: 2 को भद्रा, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, कब करें होलिका दहन?

Holika Dahan 2026 Date: इस बार होलिका दहन को लेकर बहुत बड़ा कन्फ्यूजन हो रहा है क्योंकि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 दिन रहेगी। इनमें से एक दिन भद्रा रहेगी और दूसरे दिन चंद्र ग्रहण होगा। इसी वजह से ज्योतिषी भी होलिका दहन की अलग-अलग डेट बता रहे हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 03 2026, 02:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
नोट करें होलिका दहन 2026 का शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

नोट करें होलिका दहन 2026 का शुभ मुहूर्त

Kab Kare Holika Dahan 2026: धर्म ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। लेकिन इस बार ये तिथि 2 दिन रहेगी और इन दोनों ही दिन होलिका दहन का शुद्ध मुहूर्त नहीं निकल रहा है। जिस वजह से ज्योतिषी भी कन्फ्यूज हो रहे हैं कि होलिका दहन किस समय करना श्रेष्ठ रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार जब किसी शुभ कार्य के लिए शुद्ध मुहूर्त न मिले तो कम दोष वाले मुहूर्त को चुनना चाहिए। आगे जानिए होलिका दहन 2026 की सही डेट क्या है…


ये भी पढ़ें-
Holashtak 2026 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इस दौरान कौन-से काम न करें?

25
2 दिन रहेगी पूर्णिमा तिथि
Image Credit : Getty

2 दिन रहेगी पूर्णिमा तिथि

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च, सोमवार की शाम 5 बजकर 54 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 3 मार्च, मंगलवार की शाम 5 बजकर 07 मिनिट तक रहेगी। 2 मार्च की बात करे तो इस दिन भद्रा काल होने से होलिका दहन का शुद्ध मुहूर्त नहीं निकल पा रहा है तो 3 मार्च की सुबह से ही चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा। इस वजह से इस दिन भी होलिका दहन का शुद्ध मुहूर्त नहीं है।


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद होगा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा? जानें सूतक का समय

35
होली पर कब से कब तक रहेगी भद्रा?
Image Credit : Getty

होली पर कब से कब तक रहेगी भद्रा?

हर साल होलिका दहन पर भद्रा का संयोग बनता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। पंचांग के अनुसार 2 मार्च, सोमवार की शाम 5 बजकर 45 मिनिट से भद्रा शुरू हो जाएगी जो अगले दिन सुबह 05 बजकर 23 मिनिट तक रहेगी। इसलिए इस दौरान होलिका दहन का शुद्ध मुहूर्त नहीं निकल पा रहा है।

45
3 मार्च को होगा चंद्र ग्रहण
Image Credit : Getty

3 मार्च को होगा चंद्र ग्रहण

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये ग्रहण दोपहर 3 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी यहां माना जाएगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 6 बजकर 20 मिनिट से शुरू हो जाएगा जो शाम 06:47 तक रहेगा। सूतक ख्तम होने से पहले ही पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी। इसलिए इस दिन भी होलिका दहन के लिए शुद्ध मुहूर्त नहीं है।

55
कब करें होलिका दहन 2026? जानें मुहूर्त
Image Credit : Getty

कब करें होलिका दहन 2026? जानें मुहूर्त

विद्वानों का कहना है कि भद्रा के पुच्छकाल में होलिका दहन किया जा सकता है। भद्रा का पुच्छ काल 2 मार्च की रात 1:25 से 2:37 तक रहेगा। अगर इस मुहूर्त में होलिका दहन न कर पाएं तो 3 मार्च की सुबह सूतक शुरू होने से पहले यानी सुबह 05:24 से 06:35 के बीच भी होलिक दहन कर सकते हैं। अगर इस समय भी होलिका दहन न कर पाएं तो 3 मार्च की शाम को सूतक समाप्त होने के बाद होलिका दहन करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
चंद्र ग्रहण
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Astrology Alert: दोपहर 3:18 के बाद 5 राशियों का बुरा वक्त शुरू, न करें ये काम
Recommended image2
सूर्य-शनि का द्विद्वादश योग, इन 4 राशियों पर होगी धन-सम्मान की वर्षा!
Recommended image3
Aaj Ka Panchang 3 February 2026: बुध बदलेगा राशि, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल की डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved