Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में रखी कुछ चीजें वहां की निगेटिविटी को बहुत बढ़ा देती हैं। इसका असर व्यक्ति की लव लाइफ पर होता है। अगर मन चीजों को न हटाय जाए तो लव लाइफ बर्बाज हो सकती है।

वास्तु शास्त्र में बेडरूम से जुड़े अनेक टिप्स बताए गए हैं। उसके अनुसार बेडरूम में अगर नेगेटिविटी फैलानी वाली चीजें रखी जाएं तो इसका असर पति-पत्नी पर जरूर होता है। इस नेगेटिविटी के कारण इनकी लव लाइफ पूरी तरह से बर्बाद भी हो सकती है। इसलिए बेडरूम में ऐसी चीजों को तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए। ताकि लव लाइफ अच्छी तरह चलती रहे। जानें कौन-सी हैं वो 5 चीजें जो बेडरूम में नहीं होना चाहिए…

ये भी पढ़ें-
Falgun 2026: हिंदू पंचांग का अंतिम महीना शुरू, जानें इसका नाम और त्योहारों की लिस्ट

बेडरूम में जूते न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इन्हें बेडरूम से बाहर ही रखें क्योंकि इनसे निकलने वाले निगेटिव बायव्रेशन हमारी लाइफ पर सीधा असर डालती है। जूते-चप्पल बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बनती रहती है। इसलिए ये गलती भूलकर भी न करें।

ये भी पढ़ें-
MahaShivaratri 2026: महाकाल मंदिर में मनेगी शिव नवरात्रि, जानें 10 दिन में कब, क्या होगा?

बेडरूम से बाहर रखें झाड़ू

बेडरूम में झाड़ू भी नहीं रखना चाहिए। वैसे तो झाड़ू को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है लेकिन इसके बेडरूम में रखने पर मनाही है। इसकी वजह से दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति बन सकती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि झाड़ू को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां से दूसरे लोगों को दिखाई न दे।

बंद घड़ियां फैलाती है निगेटिविटी

आज के समय में हर कमरे में घड़ी यानी वॉल क्लॉक जरूर होती है। कईं बार वॉल क्लॉक बंद पड़ जाती है। बंद पड़ी वॉल क्लॉक बेडरूम में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसी घड़ी को या तो तुरंत ठीक करवाना चाहिए या बेडरूम से बाहर निकाल कर रख देनी चाहिए। बंद बड़ी घड़ी तरक्की में भी बाधक मानी गई है।

ये गलती भी भूलकर न करें

कुछ लोग अपने बेडरूम में ऐसी चीजें भी रख लेते हैं जिनका वहां कोई जरूरत नहीं होती जैसे पुराने कॉस्मेटिक्स, खाली डिब्बे, डिब्बी, कनस्तर, पोंछे, टूटे कांच, क्रॉकरी, खराब बिस्तर तकिया आदि। टूटे और आवाज करने वाले पंखें भी बेडरूम में नहीं होना चाहिए। इनसे भी निगेटिविटी फैलती है।

पालतू जानवर भी न रखें

कुछ लोग अपने पालतू जानवरों जैसे कुत्ते, बिल्ली आदि को भी बेडरूम में अपने पास सुला लेते हैं। ये बिल्कुल गलत आदत है जो धीरे-धीरे वास्तु को खराब कर देते हैं। अगर आपको जानवर पालने का शौक है तो उन्हें बेडरूम से बाहर रखें। यही आपके लिए बेहतर है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।