Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, 3 राशियों की जेब में आएगा पैसा-शुरू करेंगे नया बिजनेस

Published : Aug 05, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 अगस्त 2026 को बुध मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से सूर्य और गुरु स्थित है। एक ही राशि में 3 ग्रह होने से ये त्रिग्रही योग कहलाएगा।

PREV
113
Rashifal_5-August-2026

5 August 2026 Ka Rashifal: 5 अगस्त 2026 बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कालाष्टमी और बुधाष्टमी व्रत किए जाएंगे। इस दिन शूल, गण्ड, मृत्यु, काण, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से सूर्य और गुरु स्थित है। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपके काम की तारीफ होगी। घर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।

313
वृषभ राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज अपने गुस्से और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। कुछ समय खुद के लिए निकालें। आपकी किसी बात से लोग नाराज हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: अगस्त में होगा सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद दिन में छा जाएगा अंधेरा, भारत में दिखेगा या नहीं?

413
मिथुन राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज नए बिजनेस की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
12 साल बाद गुरु, सूर्य और बुध का दुर्लभ संयोग, 4 राशियों पर देवी लक्ष्मी की कृपा- होगी धन-दौलत की बारिश!

513
कर्क राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और अच्छी कमाई होने के संकेत हैं। सरकारी कामों में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। विरोधी भी आपकी क्षमता का लोहा मानेंगे।

613
सिंह राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से अच्छा अवसर मिल सकता है। दोपहर बाद धन लाभ के योग बनेंगे।

713
कन्या राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से सावधान रहें, क्योंकि धोखा मिलने की आशंका है। बड़े निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

813
तुला राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। तेज बुद्धि के कारण कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

913
वृश्चिक राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है। किसी बड़ी योजना में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। जो लोग पहले विरोध करते थे, वे भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

1013
धनु राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आपकी बनाई हुई योजना सफल हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

1113
मकर राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। बेवजह के विवादों से दूर रहें। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

1213
कुंभ राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। यदि वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो नए करियर विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। दूर रहने वाले मित्रों या रिश्तेदारों से बातचीत होगी। बोलने से पहले अच्छी तरह सोचें। आर्थिक बचत पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

1313
मीन राशिफल 5 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में देरी होगी। कारोबारियों को लेन-देन में पूरी सावधानी रखनी चाहिए। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सुरक्षा का ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories