Gajakesari Yoga 2026:ज्योतिष शास्त्र में अनेक शुभ योगों के बारे में बताया गया है, गजकेसरी योग भी इनमें से एक है। सावन 2026 में भी ये राजयोग बनने जा रहा है, जिसका फायदा 5 राशियों को होगा।
Gajakesari Yoga In Sawan 2026: सावन 2026 में गजकेसरी नाम का दुर्लभ राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार 10 अगस्त को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से गुरु स्थित है। गुरु और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी योग बनेगा। खास बात ये है कि कर्क राशि का स्वामी स्वयं चंद्रमा ही है जिसके चलते इस शुभ योग का प्रभाव और अधिक हो जाएगा। आगे जानिए किन 5 राशियों को इस शुभ योग का सबसे ज्यादा लाभ होगा…
26
वृषभ वालों को होगा धन लाभ
गजकेसरी योग इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट की संभावना बनेगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और निवेश से लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
36
कर्क वालों की चमकेगी किस्मत
गुरु और चंद्रमा की युति इसी राशि में होने से इसका सबसे ज्यादा फायदा कर्क राशि वालों को मिल सकता है। करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार से भी पूरा सहयोग मिलेगा।
गजकेसरी योग के प्रभाव से इस राशि के लोगों को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
66
मीन वालों पर रहेगी लक्ष्मी कृपा
इस राशि के लोगों के लिए यह योग विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.