Aaj Ka Rashifal 5 September 2026: मंगल-चंद्रमा करेंगे परेशान, 3 राशियों को धन हानि-नौकरी जाने का संकेत

Published : Sep 05, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 सितंबर 2026 शनिवार को गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गोगा देव के भक्त उनकी छड़ी निकालते हैं। गोगादेव को जाहरवीर भी कहते हैं।

PREV
113
5 सितंबर 2026 का पंचांग

5 September 2026 Ka Rashifal: 5 सितंबर, शनिवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को वज्र, सिद्धि और मुद्गर नाम के 3 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है। इस तरह मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा की युति बन जाएगी, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

213
मेष राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ अच्छे बदलाव करने का प्रयास करेंगे।

313
वृषभ राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज झूठ बोलने से बचें। परिवार के लोगों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है।


ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बढ़ाएगा 4 राशियों की मुश्किलें, बैंक बैलेंस में कमी-लव लाइफ में टेंशन के संकेत

413
मिथुन राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आपका व्यवहार आज काफी विनम्र रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। ऑनलाइन शॉपिंग में जरूरत से ज्यादा समय और पैसा खर्च हो सकता है। किसी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध दिलाएगा सफलता, 4 राशियों को जॉब-बिजनेस में एक्सट्रा पैसा-इन्वेस्टमेंट से भी फायदा

513
कर्क राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

कारोबार के विस्तार की योजना में कुछ रुकावट आ सकती है। दिखावे के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा।

613
सिंह राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। कॉलेज के विद्यार्थियों को नौकरी का अच्छा अवसर मिल सकता है। रोजगार के नए विकल्प मिलने से मन उत्साहित रहेगा। प्रेम विवाह के लिए परिवार को मनाने में सफलता मिल सकती है।

713
कन्या राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि किसी भी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार जरूर करें। छोटे बच्चों के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखें। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।

813
तुला राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लें। बेवजह की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने और उन्हें आयोजित करने में समय बीत सकता है।

913
वृश्चिक राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आपके कड़वे शब्द किसी को नाराज कर सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। ओवर कॉन्फिडेंस भारी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों को घुटनों और कमर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें।

1013
धनु राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। साझेदारी में नया कारोबार शुरू करने की योजना बन सकती है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ और प्रभाव दोनों बढ़ सकते हैं।

1113
मकर राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

अपनी काम करने की शैली में बदलाव और सुधार करने का प्रयास करेंगे। उधार देने या लेने में सावधानी बरतें। प्रशासन से जुड़े लोगों पर काम का दबाव कुछ कम हो सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और समझ बढ़ेगी।

1213
कुंभ राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

अचानक होने वाले खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को तनाव महसूस हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को नजरअंदाज न करें और समय रहते समझाएं। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।

1313
मीन राशिफल 5 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। रियल एस्टेट में निवेश करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories