Mercury Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और करियर का कारक माना जाता है। जब भी बुध राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर होता है।
Budh Gochar September 2026: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें बुध भी एक है। 7 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा जहां ये 26 सितंबर तक रहेगा। बुध का कन्या राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इन लोगों को नौकरी, बिजनेस, धन और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
मेष वालों का चमकेगा लक
बुध का गोचर इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इनके करियर में उछाल आने के संकेत हैं। वर्क प्लेस पर इनकी मेहनत और काबिलियत को पहचान मिल सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ प्रमोशन के रास्ते भी खुल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या डील से फायदा मिलने के योग हैं। इनकम बढ़ाने के कुछ नए सोर्स भी सामने आ सकते हैं।
बुध का प्रवेश इसी राशि में होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ होने की उम्मीद है। इनके सोचने-समझने की क्षमता बेहतर हो सकती है। नौकरी में नई अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है। बिजनेस में भी ग्रोथ के चांस बनेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। आपकी कम्युनिकेशन स्किल मजबूत होगी, जिसका फायदा पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में मिलेगा।
इस राशि वालों के लिए बुध का यह ट्रांजिट आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है। अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं और लंबे समय से अटके पैसों की वापसी भी संभव है। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के चांस हैं।
ं
55
कुंभ वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि के लोगों को करियर और फाइनेंस के मामले में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव या नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को अच्छी डील मिलने की संभावना है। निवेश से फायदा हो सकता है, हालांकि कोई भी बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। इस दौरान आपका सोशल सर्कल भी बढ़ सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.