Janmashtami 2026 Horoscope: इस बार जन्माष्टमी पर्व 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।
Janmashtami Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और बुध एक राशि में होते हैं तो बुधादित्य नाम का राजयोग बनता है। इसे बहुत ही शुभ फल देने वाला योग माना गया है। इस समय सिंह राशि में बुधादित्य राजयोग बन हुआ है। इसी दौरान 4 सितंबर, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर बुधादित्य राजयोग का होना दुर्लभ संयोग है। इस राजयोग का प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें कौन-सी हैं ये राशियां…
25
मेष वाले रहेंगे लकी
इस राशि वालों को बुधादित्य योग का अच्छा-खासा लाभ होगा। इस राशि के लोग जो भी काम को शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थिति पहले से बेहतर होगी। अचानक कोई बड़ा धन लाभ भी मिल सकता है।
35
सिंह वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। पिता की ओर से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि बिजनेस में भी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुरानी परेशानी से राहत मिलने के साथ ही आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
इस राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल हो जाएगा। नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान खरीदने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में किसी की तबीयत खराब चल रही है तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी मान-सम्मान मिलेगा और कोई महंगा तोहफा मिलने के योग बन सकते हैं।
इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलने से मुश्किल काम आसान हो सकते हैं। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अच्छी जगह की यात्रा का प्लान भी बन सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.