Shukra Gochar September 2026: सितंबर की शुरुआत में यानी 2 तारीख को शुक्र अपनी राशि बदलकर तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। तुला शुक्र की अपनी राशि है इसलिए स्वयं की राशि में शुक्र का प्रवेश कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा वहीं कुछ राशियों के लिए ये परेशानी का कारण बन सकता है। 4 राशियों को शुक्र के राशि परिवर्तन के चलते खर्च, रिश्तों और करियर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
25
वृषभ वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को कुछ मामलों में संभलकर चलना होगा। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है और अधिकारियों से मतभेद होने की स्थिति बन सकती है। हेल्थ को लेकर भी लापरवाही न करें। उधार दिया हुआ पैसा फंस सकता है। बिजनेस में कोई डील फाइनल होने में देरी हो सकती है। पार्टनर के साथ किसी छोटी बात को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है।
35
कन्या वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन खर्च और मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। घर-परिवार से जुड़ी किसी जिम्मेदारी पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों के साथ मतभेद से बचें। किसी करीबी व्यक्ति की बात आपको बुरी लग सकती है। लव लाइफ में भी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक नहीं है।
इस राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर खर्च बढ़ाने वाला रहेगा, जिससे इनका बजट बिगड़ सकता है। विदेश यात्रा या दूर स्थान से जुड़े कामों पर भी पैसा खर्च हो सकता है। लव लाइफ में गलतफहमी पैदा होने की आशंका है। बिजनेस करने वाले लोग किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोच लें। बिना जांच-पड़ताल के पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है।
इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और सेविंग्स पर भी असर पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। बिजनेस में बड़ा रिस्क लेने से बचें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.