MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • September 2026 Rashifal: सितंबर में ग्रहों की बदलेगी चाल, 12 राशियों पर होगा बड़ा असर, किसका खुलेगा भाग्य?

September 2026 Rashifal: सितंबर में ग्रहों की बदलेगी चाल, 12 राशियों पर होगा बड़ा असर, किसका खुलेगा भाग्य?

Monthly Horoscope September 2026: साल 2026 के नौवें महीने सितंबर में ग्रहों की स्थिति के चलते कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए कैसा बीतेगा सितंबर 2026 का महीना?

6 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 31 2026, 11:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
सितंबर 2026 का राशिफल
Image Credit : Asianet News

सितंबर 2026 का राशिफल

Monthly Rashifal 1-30 September 2026: सितंबर 2026 का महीना ज्योतिष के नजरिए से भी बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस महीने के पहले ही दिन यानी 1 तारीख को शुक्र ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस महीने में बुध 2 बार राशि बदलेगा, सबसे पहले 7 सितंबर को ये सिंह से निकलकर कन्या में और 26 को तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा सूर्य 17 सितंबर को सिंह से निकलकर कन्या में और 8 को मंगल मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की ये स्थिति सभी 12 राशि के लोगों पर असर डालेगी। सितंबर 2026 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

मेष राशिफल सितंबर 2026

स्टूडेंट्स के लिए यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा और पढ़ाई में बेहतर नतीजे हासिल होंगे। महीने की शुरुआत में अतिरिक्त आमदनी के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव कम होगा और आप खुद को काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। परिवार में आपकी अहम भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने की संभावना है।

313
वृष राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

वृष राशिफल सितंबर 2026

इस महीने बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। घर की सजावट या उसे बेहतर बनाने पर खर्च बढ़ सकता है। बच्चों की तरफ से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। निवेश से फायदा हो सकता है और पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामलों में भी आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी समझ बेहतर होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे काम और टारगेट समय पर पूरे होंगे।


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope September 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, ग्रहण योग में बीतेगा सप्ताह, राशिफल से जानें भविष्य

413
मिथुन राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल सितंबर 2026

व्यापार करने वालों के लिए यह महीना फायदे वाला साबित हो सकता है। जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। हालांकि, अपने आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें, क्योंकि कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। आमदनी बनी रहेगी और घर में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। वर्क प्लेस पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। विरोध कम होगा और लोगों के साथ रिश्ते भी सुधरेंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो उसकी वापसी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 1 सितंबर से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, नौकरी-करियर में फायदा, जमकर होगी धन वर्षा

513
कर्क राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल सितंबर 2026

संपत्ति से जुड़े मामलों में इस राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

613
सिंह राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल सितंबर 2026

इस महीने किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और कुछ ऐसी खबरें भी सामने आ सकती हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी और इनकम का फ्लो बना रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। वाहन या मशीनरी पर अचानक ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी दूर जगह की यात्रा का प्लान बन सकता है।

713
कन्या राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल सितंबर 2026

लव लाइफ में इस महीने कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने और उनकी बात सुनने की कोशिश करें। नौकरी में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। पूरे महीने अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा। पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से चिंता बढ़ सकती है। धार्मिक यात्रा या किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।

813
तुला राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

तुला राशिफल सितंबर 2026

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बेहद शुभ रह सकता है। उन्हें कोई बड़ा पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कमीशन या दलाली से जुड़े काम करने वालों को भी सफलता मिलने के योग हैं। घूमने-फिरने के लिए नई जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। घर में किसी खास मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

913
वृश्चिक राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल सितंबर 2026

यह महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना कम है। किसी बात को लेकर मन उदास रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, वरना चोट लगने की आशंका है। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल भी संभलकर करें। धार्मिक कार्यों में मन कम लगेगा। प्रेम में निराशा मिलने से मानसिक परेशानी हो सकती है। नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव बना रहेगा। बिजनेस की कोई बड़ी डील आखिरी समय में रद्द हो सकती है।

1013
धनु राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

धनु राशिफल सितंबर 2026

इस महीने आप कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उलझ सकते हैं। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव भी रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। इस महीने आप किसी भी तरह का नशा न करें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। कामकाज में कोई विशेष उपलब्धि नहीं मिलेगी। मन में किसी वजह से उदासी बनी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट लग सकती है। बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतें।

1113
मकर राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

मकर राशिफल सितंबर 2026

इस महीने गलत कामों में समय गंवाने से आपको आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बिना सोचे-समझे कोई जोखिम न लें। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसे बढ़ाने के बजाय शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन किसी अनजाने डर या चिंता के कारण मन परेशान रह सकता है। पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है।

1213
कुंभ राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल सितंबर 2026

माता-पिता का सहयोग इस महीने आपके लिए काफी मददगार रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी और खुशी मिलेगी। युवा वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा और आप सभी को खुश रखने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में मनचाही पोस्ट पर प्रमोशन मिलने के योग हैं। बिजनेस के लिए महीना औसत रह सकता है।

1313
मीन राशिफल सितंबर 2026
Image Credit : Getty

मीन राशिफल सितंबर 2026

घर-परिवार में इस महीने कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बच्चों से प्यार और सहयोग मिलेगा, वहीं भाइयों का साथ भी बना रहेगा। कामकाज का दायरा बढ़ेगा और विरोधी पीछे हटेंगे। नए लोगों से ऐसे संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। सिंगल लोगों के लिए समय अच्छा है, लेकिन प्रेमी जोड़ों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में काम का दबाव काफी बढ़ेगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके हिस्से आ सकती है।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: गुरु की राशि में चंद्रमा चमकाएगा किस्मत, 3 राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन-प्यार
Recommended image2
Grahan Yog 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशियों पर गिरेगी गाज, धन हानि-नौकरी में डिमोशन के संकेत
Recommended image3
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: किस दिशा में यात्रा करना अशुभ? जानें आज की लकी 4 राशियां और शुभ मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved