28 November 2026 Horoscope: 28 नवंबर, शनिवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इसके साथ ही दिन में शुक्ल, ब्रह्म, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग भी बनेंगे। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है।

28 नवंबर 2026 का राशिफल: अगहन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार को पूरे दिन रहेगी। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से शुक्ल, ब्रह्म, छत्र और मित्र नाम के चार शुभ योग बनेंगे। चंद्रमा के राशि परिवर्तन और इन योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।आगे जानिए, शनिवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है...

मेष राशिफल 28 नवंबर 2026

आज परिवार के लोगों और करीबी रिश्तेदारों के साथ बातचीत में धैर्य रखें। पुरानी बातों को लेकर बहस करने से बचें। नौकरी में कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन अचानक कोई बदलाव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। व्यापार में बड़े निवेश का फैसला फिलहाल टाल दें।

ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2026: 4 राशियों पर मंडराया संकट, केतु करेगा नौकरी-बिजनेस में दिक्कत, एक्सीडेंट-सर्जरी के योग

वृषभ राशिफल 28 नवंबर 2026

आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा और कई कामों में व्यस्तता रह सकती है। भाई-बहनों और दोस्तों से बातचीत करते समय अपनी बात सोच-समझकर कहें। नौकरी में लिखने, बोलने और यात्रा से जुड़े काम बढ़ सकते हैं। पुराने संपर्कों से फायदा मिलने के योग हैं।

ये भी पढ़ें-
Shani Margi 2026: शनि की सीधी चाल से 5 राशियों को मिलेगी राहत, 11 दिसंबर से पैसा, सेहत, नौकरी में सुधार

मिथुन राशिफल 28 नवंबर 2026

परिवार में अपनी बात मनवाने की जिद न करें और दूसरों की राय को भी महत्व दें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को सावधानी से पूरा करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में आमदनी और खर्च का हिसाब देखकर फैसले लें। बचत पर ध्यान दें।

कर्क राशिफल 28 नवंबर 2026

आज मन की बात दूसरों के सामने रखते समय शांत रहने की कोशिश करें। नौकरी और करियर से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न दिखाएं। व्यापार में कोई नया काम शुरू करने के बजाय मौजूदा योजनाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति ठीक रह सकती है।

सिंह राशिफल 28 नवंबर 2026

आज शरीर में थकान महसूस हो सकती है और नींद की कमी भी परेशान कर सकती है। रिश्तों में पैदा हुई गलतफहमियों को बातचीत से दूर करने की कोशिश करें। नौकरी और व्यापार में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। जरूरी दस्तावेजों और कागजी कामों को ध्यान से पूरा करें।

कन्या राशिफल 28 नवंबर 2026

नौकरी में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पुरानी पहचान और पहले बनाई गई योजनाएं आपके काम आ सकती हैं। आमदनी के मामले में स्थिरता बनी रहने की संभावना है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। लोगों से अच्छे संपर्क बनेंगे।

तुला राशिफल 28 नवंबर 2026

आज समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ सकता है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। ऑफिस के दबाव के कारण थकान होगी। जीवनसाथी और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय धैर्य रखें। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशिफल 28 नवंबर 2026

यात्रा के दौरान या मौसम बदलने से सेहत में परेशानी होगी। रिश्तों में भरोसा बनाए रखें और छोटी बातों पर संदेह न करें। करियर में कुछ नया सीखने और भविष्य की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। व्यापार बढ़ाने से पहले उससे जुड़े फायदे- नुकसान को समझ लें।

धनु राशिफल 28 नवंबर 2026

आज रिश्तों में किसी संवेदनशील मुद्दे पर बात करते समय सोच-समझकर अपनी राय रखें। नौकरी और व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में स्पष्टता जरूरी होगी। कर्ज, कमीशन और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मकर राशिफल 28 नवंबर 2026

दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। व्यापार में ग्राहकों और साझेदारों के साथ सभी शर्तें पहले ही तय कर लें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन जोखिम भरे फैसलों से बचें।

कुंभ राशिफल 28 नवंबर 2026

खान-पान में लापरवाही करने से पेट या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। नौकरी में काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए जरूरी काम पहले निपटाएं। व्यापार में रोज के काम सामान्य रूप से चलते रहेंगे।

मीन राशिफल 28 नवंबर 2026

आज प्रेम संबंधों और संतान से जुड़े मामलों में खुशी मिल सकती है। नौकरी में अपनी रचनात्मक सोच और नए विचारों से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। व्यापार में कला, सलाह और अपने हुनर से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।