Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सक्सेस-दूर होगी पैसों की तंगी

Published : Aug 07, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 7 अगस्त 2026 को 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इन योगों और चंद्रमा के राशि बदलने का असर सभी 12 राशियों पर होगा।

PREV
113
7 अगस्त 2026 का राशिफल

7 August 2026 Ka Rashifal: 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। नवमी तिथि की स्वामी देवी दुर्गा हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार को वृद्धि, ध्रुव, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा। उधार लेने से बचें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी।

313
वृषभ राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

लंबे समय से अटके मामले सुलझ सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। घर पर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी आप काफी सजग रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकेत हैं। बैंक बैलेंस में इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? नोट करें राखी बांधने का मुहूर्त

413
मिथुन राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज कुछ लोग आपके सही कामों में भी कमी निकाल सकते हैं। जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कोई बड़ा फैसला गलत हो सकता है। दिन ठीक नहीं है।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर होगा चंद्रग्रहण, कब से कब तक रहेगा सूतक, क्या बहनें बांध सकेंगी राखी?

513
कर्क राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

रुके हुए काम दोबारा रफ्तार पकड़ेंगे। युवाओं को नौकरी से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। पढ़ाई और करियर के मामले में दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत के अनुसार बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

613
सिंह राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

पैसों को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। नौकरी और कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर फिक्र हो सकती है। हालांकि आपके जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

713
कन्या राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कमाई बढ़ाने के नए रास्तों पर विचार करेंगे। व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। योग और एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद रहेगा। मन की आवाज सुनकर फैसले लें। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

813
तुला राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा दबाव महसूस होगा। ऑफिस में सहकर्मियों की बातें परेशान कर सकती हैं। दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है।

913
वृश्चिक राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज भाग्य आपका साथ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। बिजनेस में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है।

1013
धनु राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और नए लक्ष्य तय कर सकते हैं। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों का तनाव कम होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। समझदारी से लियए गए निर्णय सही साबित होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

1113
मकर राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

करीबी लोगों का व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है। प्रेम संबंधों में बहस की स्थिति बन सकती है। परिवार से खुलकर बात करें। दूसरों की मदद करेंगे, लेकिन मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय लेना भारी पड़ेगा।

1213
कुंभ राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

बोलने से पहले सोच-विचार जरूर करें। ज्यादा बोलना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कारोबार की धीमी गति को लेकर चिंता रहेगी। आज किसी को उधार पैसा देने से बचें। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुच काम करना पड़ेगा। ज्यादा खर्च की स्थिति बन सकती है।

1313
मीन राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। रुके हुए मामलों में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां और अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। पत्नी की सेहत को लेकर दौड़भाग बनी रहेगी।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories