Kal Ka Rashifal In Hindi: 7 अगस्त 2026 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। नवमी तिथि की स्वामी देवी दुर्गा हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए।
7 August 2026 Ka Rashifal: 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को वृद्धि, ध्रुव, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन सुबह चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन और इन शुभ योगों का असर सभी राशियों के लोगों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और कई काम योजना के अनुसार पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। उधार लेने या देने से बचें। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ बहस करने से नुकसान हो सकता है।
313
वृषभ राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशी देने वाली खबर मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
मिथुन राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपको हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। कुछ लोग आपके कामों में बेवजह कमी निकाल सकते हैं। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
करियर और पढ़ाई के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए काम दोबारा आगे बढ़ सकते हैं। युवाओं को नौकरी से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नई चीजें सीखने की इच्छा भी बढ़ेगी।
613
सिंह राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कामकाज का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आप जिम्मेदारियों को अच्छे से संभाल लेंगे। अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है।
713
कन्या राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज नए काम या बिजनेस को लेकर योजना बना सकते हैं। कमाई बढ़ाने के नए रास्ते भी सामने आएंगे। अपनी सेहत पर ध्यान दें और नियमित व्यायाम करें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।
813
तुला राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा दबाव रहेगा। सहकर्मियों की कुछ बातें मन को परेशान कर सकती हैं। हालांकि सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मन को सुकून मिलेगा।
913
वृश्चिक राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और निवेश से भी लाभ होने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यदि नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में रहेगा।
1013
धनु राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए लक्ष्य तय कर सकते हैं और भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। निवेश से जुड़े फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सेहत भी अच्छी रहेगी और तनाव कम होगा।
1113
मकर राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
करीबी लोगों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न लें। परिवार से खुलकर बातचीत करने से कई समस्याएं हल हो सकती हैं।
1213
कुंभ राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है, जिससे चिंता बढ़ेगी। नौकरी में कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जिनमें आपकी खास रुचि न हो। अनावश्यक खर्चों से बचना फायदेमंद रहेगा।
1313
मीन राशिफल 7 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
रुके हुए कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। सरकारी योजनाओं या प्रशासनिक कार्यों से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और लोगों का भरोसा भी मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.