Budh Gochar 2026: इस समय कर्क राशि में एक बहुत ही मजबूत और शुभ योग बना हुआ है जिसका फायदा 5 राशियों को मिलेगा। इनके सोचे हुए काम पूरे होंगे और पैसों की तंगी भी दूर होगी।
Guru Surya Budh Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब एक ही राशि में कई शुभ ग्रह एक साथ आते हैं तो उसका प्रभाव काफी शक्तिशाली माना जाता है। इस समय कर्क राशि में गुरु, सूर्य और बुध की युति बनी हुई है। गुरु ज्ञान, धन और भाग्य के कारक हैं, वहीं सूर्य मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा के, जबकि बुध बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक माने जाते हैं। इन तीनों ग्रहों के एक साथ होने से एक मजबूत शुभ संयोग बन रहा है, जिसका पॉजिटिव प्रभाव कई राशियों पर दिखाई देगा। खासतौर पर 5 राशियों के लिए यह समय काफी लाभदायक माना जा रहा है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
26
वृषभ वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और व्यापार में लाभ बढ़ सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। इनके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
36
कर्क वालों की चमकेगी किस्मत
तीनों शुभ ग्रहों बुध, सूर्य और गुरु का प्रभाव सीधे इसी राशि पर पड़ रहा है। जिसके चलते इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
सिंह राशि वालों के लिए यह समय नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स भी बन सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।
इस राशि वालों के करियर और व्यापार दोनों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वर्क प्लेस पर इनकी मेहनत की सराहना होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
66
मीन वालों की दूर होंगी परेशान
इस राशि वालों की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.