Aaj Ka Rashifal In Hindi: 11 अप्रैल, शनिवार को बुध कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में शनि-मंगल और सूर्य पहले से है जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस योग का असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…
11 April 2026 Ka Rashifal: 11 अप्रैल 2026 को मेष राशि वाले बिजनेस में बड़ा सौदा करेंगे, घर में खुशहाली रहेगी। वृषभ राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, नया निवेश न करें। मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। कर्क राशि वाले दुश्मनों से सावधान रहें, दूसरों की बातों में न आएं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिलेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज कुछ अच्छे और नए अनुभव होंगे। विदेश से धन लाभ संभव हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा।
इस राशि क लोगों को ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। नया निवेश करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नौकरी बदलने के लिए समय ठीक नहीं है। पुरानी बीमारी आज फिर परेशान कर सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
इस राशि के लोगों को आज अटका हुआ पैसा मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है। जिद में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। संतान सुख मिलेगा।
513
कर्क राशिफल 11 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ा धैर्य रखना होगा। इनके दुश्मन आज सक्रिय हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लाइफ पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेंगी। दूसरों की बातों में न आएं।
613
सिंह राशिफल 11 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि वालों को सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पैसा उधार देने से बचें, वरना बाद में पछताएंगे। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
713
कन्या राशिफल 11 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। गलत तरीके से पैसा कमाने में दिमाग न लगाएं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खर्च बढ़ने से भी तनाव की स्थिति बन सकती है।
813
तुला राशिफल 11 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। दुश्मनों से सुलह हो सकती है। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य है।
इस राशि वालों के जीवन में कोई अनचाहा बदलाव आ सकता है। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। कुछ मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
1013
धनु राशिफल 11 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोग किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। भाइयों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
1113
मकर राशिफल 11 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग आज पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें। वर्क प्लेस पर काम अधिक होने से तनाव रहेगा। दूसरों के मामले में दखल न दें नहीं तो विवाद संभव है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
इस राशि के लोगों का मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
1313
मीन राशिफल 11 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को सरकार की ओर से धन लाभ हो सकता है। ये लोग वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन हो नहीं पाएंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.