Aaj Ka Rashifal In Hindi: 17 मई, रविवार को धूम्र, प्रजापति, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। ग्रहों की स्थिति पहले जैसी रहेगी। जानिए किस राशि के लिए कैसा बीतेगा दिन…
17 May 2026 Ka Rashifal: 17 मई 2026 को मेष राशि वालों की समस्या खत्म होगी, नौकरी का ऑफर मिलेगा। वृषभ राशि वालों का विवाद संभव है, लेन-देन में सावधानी रखें। मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा, नया काम शुरू कर सकते हैं। कर्क राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों की मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी, जो भविष्य में फायदा देगी। नौकरी के लिए कोई नया ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें। पारिवारिक समस्याएं आज खत्म हो सकती हैं।
पैसों को लेकर आज किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें। काम खत्म करने के लिए शार्टकट न अपनाएं। सेहत को लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। आज आप न कोई बड़ा फैसला न लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें।
413
मिथुन राशिफल 17 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन में आप लोगों को इम्प्रेस कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन बहुत शुभ है। दूसरों की बातों पर बिना सोचे-समझें भरोसा करने से बचना होगा।
513
कर्क राशिफल 17 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को पहले किए गए अच्छे कामों का फल आज मिल सकता है। लंबी दूरी की आरामदायक और मनोरंजक यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
613
सिंह राशिफल 17 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है। आज व्यापार में नई योजना बन सकती है। सभी के साथ मिल कर चलना और सामूहिक काम करना आपके फायदेमंद हो सकता है।
713
कन्या राशिफल 17 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। झूठ बोलने से बचें नहीं तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा।
813
तुला राशिफल 17 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। इससे आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।
इस राशि के लोगों का मन कामकाज में नहीं लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है। आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। आपको संतान से सहयोग मिल सकता है।
1013
धनु राशिफल 17 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
ऑफिस में किसी के साथ कोई विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है जिसके इलाज में काफी पैसा खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
1113
मकर राशिफल 17 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है।
1213
कुंभ राशिफल 17 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के अवसर भी मिल सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है।
1313
मीन राशिफल 17 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को अचानक धन हानि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.