Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: सूर्य के राशि बदलने से 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

Published : May 15, 2026, 08:29 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 15 मई, शुक्रवार सूर्य मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, वज्र, मुद्गर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा दिन… 

PREV
113
15 मई 2026 का राशिफल

15 May 2026 Ka Rashifal: 15 मई 2026 को मेष राशि के लोगों के सोचे काम पूरे होंगे, नया काम शुरू कर सकते हैं। वृष राशि वाले संपत्ति बेचने का विचार त्याग दें, दिन कठिनाई भरा रहेगा। मिथुन राशि वाले पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें, शत्रु परेशान करेंगे। कर्क राशि वालों का किसी से विवाद संभव है, जल्दबाजी में निर्णय न लें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर 4 राशि वालों के लिए शुभ, मिलेगा प्यार, पैसा और प्रमोशन

213
मेष राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में हल्की गिरावट आने से आपका डेली रूटिंग डगमगा सकता है। खान-पान का खास ध्यान रखें। लव लाइफ में मधुरता आएगी। सोचे काम पूरे होंगे।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 15 मई से चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, मिलेगा पैसा-नौकरी और मान-सम्मान

313
वृषभ राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को व्यर्थ के कामों में पैसा खर्च करने से बचना होगा। अगर आप संपत्ति खरीदने-बेचने का प्लान बना रहे हैं तो अभी इस विचार को छोड़ दें। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा, इसलिए ज्यादा किसी से बात न करें।

413
मिथुन राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बिजनेस की नई योजनाएं बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन में भी सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें।

513
कर्क राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लव लाइफ में आंशिक उतार-चढ़ावा की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोग आज सावधान रहें, उनका किसी से विवाद हो सकता है।

613
सिंह राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों की पुरानी समस्याओं का समाधान आज हो सकता है। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा। व्यर्थ की बातों में समय न गवानें से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। पैसों के मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

713
कन्या राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है। अपनी योजनाएं किसी से सांझा न करें। करियर में बाधा के योग बन रहे हैं। कोई सहयोगी ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। बिजनेस के जरूरी मामले उलझ सकते हैं।

813
तुला राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

पैसों के मामले में इस राशि के लोगों का दिन ठीक रहेगा। शाम तक कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। संतान की गतिविधि पर नजर रखें। संपत्ति के विवादों का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता आज मिलेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार की किसी महिला सदस्य को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे।

1013
धनु राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ता आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने में ही भलाई है। परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। बिजनेस में धन लाभ हो सकता है।

1113
मकर राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें, चोट-मोच लगने के योग बन रहे हैं। पिता की सेहत को लेकर सचेत रहें। लव लाइफ के राज आज खुल सकते हैं, जिसके कारण परेशानी होगी।

1213
कुंभ राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।

1313
मीन राशिफल 15 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें। संतान की उन्नति देखकर खुश होंगे। बिजनेस के लिए नई योजनाएं आज आप बना सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories