- Home
- Astrology
- Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर 4 राशि वालों के लिए शुभ, मिलेगा प्यार, पैसा और प्रमोशन
Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर 4 राशि वालों के लिए शुभ, मिलेगा प्यार, पैसा और प्रमोशन
Shukra Gochar May 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को चमकीला ग्रह कहा जाता है। ये प्रेम, लग्जरी और धन-संपत्ति का कारक है। मई 2026 में ये ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। जिसका फायदा 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा होगा।

शुक्र किसे करेगा मालामाल?
Shukra Gochar May 2026: शुक्र ग्रह जिसकी भी कुंडली में शुभ स्थान पर होता है, उसे अपने जीवन में कभी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती। 14 मई 2026 को ये ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में आ चुका है। शुक्र ग्रह का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। इन चारों राशि वालों को धन, प्रेम, व लग्जीरियस सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 15 मई से चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, मिलेगा पैसा-नौकरी और मान-सम्मान

मेष वालों को होगा धन लाभ
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि होगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। इन्हें हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Surya Mangal Yuti: सूर्य-मंगल की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान
मिथुन वालों को मिलेगी नई जॉब
शुक्र का गोचर इसी राशि में हुआ है, इसलिए इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में बड़ी डील होने से बड़ा फायदा होगा। जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी ये समय अनुकूल है। शेयर बाजार से जुडे़ लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत में भी पहले से काफी सुधार हो सकता है।
सिंह वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में पहले से मजबूती आएगी। बिजनेस में बड़ा फायदा मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बॉन्डिंग और मजबूत होगी। नए प्रेम संबंध भी शुरू हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
तुला वालाों को खरीदेंगे संपत्ति
इस राशि का स्वामी ही शुक्र है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए ये समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा। करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। फायदेमंद यात्रा के योग भी बनेंगे। मकान-दुकान या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।