Aaj Ka Rashifal In Hindi: 10 जून 2026 को कौन-सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा? 10 जून को कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? 10 जून को किस राशि के लोगों को धन लाभ होगा और किसे धन हानि?
10 June 2026 Ka Rashifal: 10 जून 2026 बुधवार को ज्येष्ठ अधिक मास की दशमी तिथि दिन भर रहेगी। बुधवार को सौभाग्य, शोभन, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। मीन राशि में चंद्रमा और राहु की युति से विष योग बना रहेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ऑफिस में लोग आपकी काम पर नजर रख सकते हैं। भावनात्मक फैसलों के कारण खर्च बढ़ सकते हैं। रहस्यमयी और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना आवश्यक होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
वृषभ राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
लोग महत्वपूर्ण विषयों पर आपकी सलाह लेना पसंद करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। बिजनेस में लाभ के अवसर बनेंगे।
413
मिथुन राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
लंबे समय से अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में गुणवत्ता सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। कुछ कार्य अपेक्षा से अधिक मेहनत मांगेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
513
कर्क राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। मधुमेह के मरीजों को खानपान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
613
सिंह राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
संतान के भविष्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती हैं। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। नौकरी बदलने का फैसला जल्दबाजी में न लें। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। सेहत बिगड़ सकती है।
713
कन्या राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
बिजनेस में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
813
तुला राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
राजनीतिक से जुड़े लोगों को दबाव महसूस हो सकता है। थकान और कमजोरी की शिकायत रहेगी। भूमि या संपत्ति में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी।
913
वृश्चिक राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
बेवजह की यात्राओं से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। नई नौकरी में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। जरूरी कागजात और दस्तावेजों को संभालकर रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भूमिका निभानी पड़ सकती है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
1013
धनु राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
बिजनेस में नए प्रयोग टालना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। सरकारी कामकाज में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। ऑफिस के कार्यों में मन कम लगेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
1113
मकर राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपके अधिकांश कार्य आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। मेहनत और संघर्ष का अच्छा परिणाम मिलने से संतोष रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी बढ़ सकती है।
1213
कुंभ राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
बचाया हुआ धन खर्च हो सकता है। छोटे बच्चों की आदतों और व्यवहार को लेकर चिंता बनी रहेगी। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।
1313
मीन राशिफल 10 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय के स्रोत मजबूत होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष से उपहार मिल सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.