Shani Vakri 2026 कब से कब तक रहेगा और इसका प्रभाव कितने दिनों तक रहेगा? शनि की वक्री चाल से किन 4 राशियों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है? क्या शनि की वक्री चाल के दौरान धन हानि और पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है?
Shani Vakri Rashifal 2026: शनि जब वक्री होता है यानी उल्टी चाल चलता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर होता है। किसी के लिए ये शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ। इस बार शनि 27 जुलाई से वक्री हो रहा है। शनि की ये स्थिति 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी। यानी कुल 138 दिन शनि वक्री रहेगा। शनि की ये स्थिति 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं कही जा सकती है। इनके जीवन में बड़ी समस्याएं आ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
शनि की वक्री चाल से इस राशि वालों के जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। वर्क प्लेस पर मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। कोई आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें।
इस राशि के लोगों को बड़ी धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में सावधानी रखनी होगी। वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कुछ जरूरी काम अटकने से टेंशन बनी रहेगी। सेहत को मामलों को हल्के में बिल्कुल न लें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।
45
वृश्चिक वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ा परेशान कर सकती है। वर्क प्लेस पर कॉम्पिटिशन बढ़ेगी और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। लोग आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। गैरजरूरी खर्चों पर लगाम लगाएं। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
55
मकर वाले की इमेज होगी खराब
शनि के वक्री होने से इस राशि के लोगों पर पारिवारिक और आर्थिक मामलों में दबाव बढ़ सकता है। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। आपकी कुछ गुप्त बातें सार्वजनिक हो सकती हैं जिससे समाज में आपका नाम खराब हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.