Shukra Gochar June 2026: शुक्र ग्रह ने 8 जून 2026 को किस राशि में प्रवेश किया है? शुक्र गोचर 2026 से किन 3 राशियों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है? क्या शुक्र के राशि परिवर्तन के बाद निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है?
Venus Transit June 2026: 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है। शुक्र का ये राशि परिवर्तन बहुत खास है। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। 12 में से 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए शुक्र का राशि परिवर्तन ठीक नहीं कहा जा सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां और इन पर शुक्र के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा…
शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस राशि के लोगों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं जिससे इनका बजट बिगड़ सकता है। घर, वाहन या सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च होने की संभावना है। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट किया है तो उसमें भी नुकसान संभव है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। व्यर्थ के कामों में समय खराब होगा। स्टूडेंट्स को भी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा।
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है। धन संबंधी फैसले बहुत सोच-समझकर लेने होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में मनचाहा लाभ नहीं मिल पाएगा। किसी के कहने पर निवेश करने से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
44
धनु वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। दैनिक जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद होने की संभावना है। नौकरी में दिए टारगेट पूरे न होने से अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें नहीं तो समाज में अपमानित होने की स्थिति बन सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.